मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में झमाझम बरसात,खेतों के साथ भीगे दिल,गर्मी से मिली राहत


मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में झमाझम बरसात,खेतों के साथ भीगे दिल,गर्मी से मिली राहत

मनोज बिसारिया | 29 Jul 2025

 

मेरठ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल था।मंगलवार सुबह 9 बजे देवराज इंद्र मेहरबान हुए और आसमान से राहत बरसने लगी। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई,जिससे लोगों के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।

बारिश की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया।बीते एक सप्ताह से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था,जिससे लोग परेशान थे।
मंगलवार सुबह होते ही मौसम ने करवट बदली और अचानक बारिश होने लगी।लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई,जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी इस बदले मौसम से खुश नजर आए। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम ने बताया कि मंगलवार को 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।बारिश से तापमान में गिरावट, फसलों को लाभ और वायु प्रदूषण में कमी जैसी सकारात्मक बातें सामने आई हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved