बेतवा ने धारण किया रौद्र रूप, 7 जिलों में हाईअलर्ट,जघाट, माताटीला,सुकवां-ढुकवां और पारीछा बांध ने छोड़ा पानी


बेतवा ने धारण किया रौद्र रूप, 7 जिलों में हाईअलर्ट,जघाट, माताटीला,सुकवां-ढुकवां और पारीछा बांध ने छोड़ा पानी

धनंजय सिंह | 31 Jul 2025

 

झांसी।मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश के बांधों में साफ नजर आ रहा है।राजघाट,माताटीला, सुकवां-ढुंकवां और पारीछा बांध 3.5 से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं।निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जल संसाधन विभाग की ओर से झांसी-ललितपुर समेत सात जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल,अशोकनगर,विदिशा,रायसेन जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से यूपी-एमपी के सीमा पर स्थित राजघाट बांध जलस्तर जहां तेजी से बढ़ गया है।पानी अधिक होने से बांध के 16 गेट खोल दिए गए हैं।इससे लगभग 3.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।ऐसे में यूपी-एमपी को जोड़ने वाला चंदेरी पुल पूरी तरह से डूब गया है।पुल लगभग 8 से 9 फीट तक डूब गया है। ऐसे में आसपास क्षेत्र के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। 

राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने से बेतवा ने‌ रौद्र रूप धारण कर लिया है।बेतवा के आसपास किनारे इलाकों में बेहद ही भयावह स्थिति नजर आ रही है।राजघाट से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला में जलस्तर बढ़ने से यहां के भी 22 गबेट खोलकर 3.64 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।यहां से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सुकवां-ढुंकवां में पहुंच रहा है।ऐसे में यह बांध भी लबालब है और यहां से भी लगभग 2.96 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यहां से पानी पारीछा में पहुंचने के बाद इस बांध से भी 3.52 लाख क्सूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर बेतवा जबरदस्त उफान पर है। 

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश की बारिश का असर बांधों में बढ़ते जलस्तर के रूप में दिख रहा है।पानी की आवक लगातार बनी हुई है।बेतवा से सटे सात जिले झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा,बांदा,चित्रकूट और जालौन समेत सैकड़ों गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

निवाड़ी जिले में हुई जोरदार बारिश और उत्तर प्रदेश के माताटीला डैम से 360000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा में बेतवा नदी जल स्तर बढ़ गया।इसके बाद निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरिक्षण किया और ओरछा और उसके आसपास के क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है।ओरछा में नदी किनारे स्थित तीन सितारा ओरछा होटल रिसोर्ट और आवसीय क्षेत्र को खाली करने का आदेश भी ओरछा नगर परिषद और ओरछा तहसील कार्यालय ने जारी कर दिया है।प्रशासन ने आम लोग और पर्यटकों से भी बेतवा नदी के पास न जाने की अपील की और नदी किनारे होमगार्ड और पुलिस के जवानों को भी तैनात किया है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved