प्रेमानंद महाराज को मिली ऐसी धमकी,खौल उठा संतों का खून,कर डाला ये ऐलान
धनंजय सिंह | 03 Aug 2025
मथुरा।संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सतना जिले के एक युवक ने फेसबुक पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया,जिससे वृंदावन के संतों में आक्रोश पैदा हो गया है।संतों ने ऐलान कर दिया है कि धमकी देने वाले को वह छोड़ेंगे नहीं,संत प्रेमानंद ब्रज की शान हैं,संतों ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके लिए वह पहली गोली खाने के लिए भी तैयार हैं।
प्रेमानंद महराज के बयान के बाद सतना के एक युवक ने फेसबुक पर धमकी भरे लहजे में लिखा कि महाराज अगर मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं उसकी गर्दन उतार लाता। फिर चाहे प्रेमानंद हो या कोई और। इसके बारे में जब वृंदावन के संतों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
बता दें कि बीते दिनों संत प्रेमानंद महाराज ने एक बयान दिया था।संत प्रेमानंद महराज ने कहा था कि 100 में से दो चार लड़कियां ही पवित्र हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।बयान के बाद वृंदावन के संतों ने विरोध प्रकट किया था।
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने कहा है कि महाराज ब्रज की शान हैं,उनके लिए इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।रसिक संत मोहिनी बिहारी शरण का कहना है कि संत के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे कटुवचन लिखना निश्चित तौर पर खराब है। ऐसे युवक के खिलाफ सतना पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
जमीन कारोबारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि महाराज ने जो कहा, वह अपनी जगह है,लेकिन किसी को इस तरह से कहने को अधिकार नहीं है। ऐसे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा:1823 किमी दूर दो राज्यों से निकली चिंगारी,टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का जबरदस्त घेरा,डायवर्जन लागू
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved