दुनिया आगे बढ़ रही है,लेकिन वो परिवार में सिमटे,विजन 2047 में बहस में सीएम योगी ने बताई पीडीए की परिभाषा


दुनिया आगे बढ़ रही है,लेकिन वो परिवार में सिमटे,विजन 2047 में बहस में सीएम योगी ने बताई पीडीए की परिभाषा

धनंजय सिंह | 14 Aug 2025

 

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीते 24 घंटे से विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया।यूपी विधानसभा में नॉनस्टॉप चर्चा में सीएम योगी ने कहा कि 187 सदस्यों ने भाग लिया।चर्चा में शामिल हुए सदस्यों का आभारी हूं।

सीएम योगी ने अपने भाषण के प्रारंभ में सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इनवेस्ट समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। सीएम ने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है।हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है।

सीएम योगी ने कहा कि इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया।देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। सीएम ने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। सीएम ने एक शेर के माध्यम से तंज कसा

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,
वही नसीब के मारों की बात करते हैं।

सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं।अब वो पीडीए की बात करते हैं,जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी।पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।
 
सीएम योगी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में पीडीए समाज से आने वाले लोगों को मजबूत करने का काम इस सरकार ने किया है।सपा सिर्फ नारे तक ही सीमित है। सीएम ने कहा कि पहले के त्योहारों में चीन का सामान दुकानों में भर जाता था अब यूपी के कामगारों द्वारा बनाए गए कारीगरों का सामान बाजार में दिखता है।इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। आप जब सैफई महोत्सव करते थे तो विदेशी बग्घी मंगाते थे। ये वह लोग हैं तो खुद को समाजवादी कहते थे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved