स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं


स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मनोज बिसारिया | 15 Aug 2025

 

नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।साथ प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।छत्रसाल स्टेडियम में भारी बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा ने सबसे पहले गिग वर्कर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम का ऐलान किया। सीएम रेखा ने कहा कि उनकी सरकार गिग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करेगी,जो उनकी भलाई सुनिश्चित करेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।सीएम रेखा ने कहा कि उनकी सरकार पहले दिन से ही यमुना को साफ करने के लिए काम कर रही है।दिल्ली सरकार दिल्ली में देश में सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा तैयार करेगी,दिल्ली सरकार शहर के प्रत्येक झुग्गी निवासी को पक्का मकान उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा ने कहा कि हम दिल्ली में जरूरतमंदों के लिए पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन खोलने जा रहे हैं।

 सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार जलभराव की समस्या के समाधान और बेहतर सड़कों के लिए काम कर रही है। सीएम रेखा ने कहा कि मैं यमुना के कायाकल्प का संकल्प लेती हूं,हमारी सरकार पहले दिन से ही इसे साफ करने के लिए काम कर रही है। सीएम रेखा ने कहा कि यमुना को साफ करने के कई वादे किए गए थे,लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। यमुना इस हद तक साफ हो जाएगी कि हम इसके पानी में सूर्य का प्रतिबिंब देख पाएंगे और हम इसके तट पर पूजा कर पाएंगे।

लोगों को आश्वस्त करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली जल्द ही सपनों का शहर बन जाएगी।भाजपा सरकार दिल्ली को देश में सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved