स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई के छह अफसरों को विशिष्ट और 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक,जानें किन्हें मिला सम्मान


स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई के छह अफसरों को विशिष्ट और 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक,जानें किन्हें मिला सम्मान

संध्या त्रिपाठी | 15 Aug 2025

 

 नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 अफसरों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।इनमें से छह अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।वहीं 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 

इन्हें मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

विवेक प्रियदर्शी (पुलिस उप महानिरीक्षक, बीएसएफबी, नई दिल्ली)

मच्छिंद्र रामचंद्र कडोले (पुलिस उप महानिरीक्षक, बीएसएफबी, कोलकाता)

चि. वेंकट नरेंद्र देवे (अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, हैदराबाद)

बंडी पेड्डी राजू (अपर पुलिस अधीक्षक, ईओ-III, नई दिल्ली)

विशाल (पुलिस उपाधीक्षक, नीति प्रभाग, नई दिल्ली)

अभिजीत सेन (प्रधान आरक्षक, ईओबी, कोलकाता) 

इन्हें दिया गया पुलिस पदक

अनूप टी. मैथ्यू (पुलिस उप महानिरीक्षक, मुख्यालय)

बाल करण सिंह और सुभाष चंद्र शर्मा (उप विधि सलाहकार, नई दिल्ली)

सुनील दत्त (अपर पुलिस अधीक्षक, लखनऊ)

अशोक कुमार (पुलिस उपाधीक्षक, कोलकाता)

के. विजया वैष्णवी (पुलिस उपाधीक्षक, चेन्नई),

अजय सिंह गहलौत (पुलिस उपाधीक्षक, नई दिल्ली),

दिलबाग सिंह जसरोटिया (अपराध सहायक, जम्मू)

पवन कुमार भारद्वाज (सहायक उपनिरीक्षक, मुख्यालय)

मोहन सिंह जादौन (प्रधान आरक्षक, जयपुर)

अरबिंद गरई (प्रधान आरक्षक, इम्फाल)

चितिमिरेड्डी सूर्यनारायण रेड्डी (प्रधान आरक्षक, बैंगलोर)

सतीश कुमार (आरक्षक, नई दिल्ली)

रामबाबू येदिदा (आरक्षक, विशाखापत्तनम)

नवल कुमार दीक्षित (आरक्षक, मुख्यालय)

बता दें कि ये सम्मान सीबीआई कर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved