योग गुरु रामदेव क्यों बताने लगे ट्रंप की औकात,कहा- भारत, चीन,रूस मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका की दादागिरी


योग गुरु रामदेव क्यों बताने लगे ट्रंप की औकात,कहा- भारत, चीन,रूस मिलकर खत्म करेंगे अमेरिका की दादागिरी

मनोज बिसारिया | 16 Aug 2025

 

हरिद्वार।योग गुरु स्वामी रामदेव ने एक बड़ा दावा किया है। रामदेव ने कहा कि भारत,रूस और चीन मिलकर अमेरिका की दादागिरी को खत्म कर देंगे।यह दादागिरी राजनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की है।बता दें कि हरिद्वार में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने यह बात कही। रामदेव ने पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में ध्वजारोहण किया।

रामदेव ने कहा कि दुनिया में एक नया गठजोड़ बन रहा है। इसमें भारत,रूस,चीन और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। यह गठजोड़ अमेरिका के सामने खड़ा होगा।यह गठजोड़ दुनिया के लिए अच्छा है।भारत ने अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया है।उसने खड़े होने का फैसला किया है। 

योग गुरु रामदेव ने डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा।ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताया था।रामदेव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और तेजी से बढ़ रही है। रामदेव ने कहा कि 300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी।मुगलों और अंग्रेजों ने इसे लूटा,लेकिन भारत आज भी मजबूत है।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है,हमें अपने देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देना है। रामदेव ने पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।कहा कि हमें आर्थिक, शैक्षिक और चिकित्सा के क्षेत्र में आजादी चाहिए,इसके लिए हमें अपने देश में बनी चीजों का इस्तेमाल करना होगा।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि भारत दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने में लगा है। इसका मकसद अमेरिका की दादागिरी को खत्म करना है। रामदेव ने कहा कि अगर रूस, चीन,भारत,मध्य एशिया के कुछ देश और कुछ यूरोपीय देशों के बीच नया गठजोड़ बना तो हम अमेरिका और ट्रंप को उसकी औकात बता देंगे। फिर दुनिया में ट्रंप और अमेरिका का साम्राज्य नहीं होगा।

योग गुरु रामदेव ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी का भी मजाक उड़ाया। रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं, वे भी उसके नहीं हैं,वे किसी और देश के हैं और उसी के नियंत्रण में हैं। रामदेव ने कहा कि जिस देश के परमाणु बम हैं, उसने उन्हें भारत पर दबाव बनाने के लिए छिपा कर रखा हुआ है,लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। इससे उसकी धमकी की हवा निकल गई।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved