कोई आम व्यक्ति कितना सुरक्षित, जानें सीएम रेखा पर हमले को लेकर क्या बोली आप और कांग्रेस


कोई आम व्यक्ति कितना सुरक्षित, जानें सीएम रेखा पर हमले को लेकर क्या बोली आप और कांग्रेस

मनोज बिसारिया | 20 Aug 2025

 

 नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है।यह हमला तब हुआ जब सीएम रेखा सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं,इसी दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा पर हमला कर दिया।दिल्ली पुलिस ने  राजेश खिमजी सकरिया को हिरासत में ले लिया है।सीएम पर हमले के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है।देवेंद्र यादव ने कहा कि जब दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो कोई आम आदमी कितना सुरक्षित है।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा करते हुए हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम रेखा पर हमले की निंदा की है।

भाजपा ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि कुछ मीडिया वाले सीएम को थप्पड़ मारे जाने की बात कह रहे हैं जो गलत जानकारी है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और मुख्य सचिव धर्मेंद्र मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे हैं। वर्मा ने मामले की कड़ी निंदा की है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved