योगी कैबिनेट में 15 अहम फैसले,आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
धनंजय सिंह | 02 Sep 2025
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार लोकभवन में कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।इनके हितों के संरक्षण और उन्हें शोषण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को भी मंजूरी मिल गई। इसके अलावा निर्यातकों,कर्मचारियों,निवेशकों और आम नागरिकों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।बैठक में संभल मामले की न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी कैबिनेट के समक्ष रखी गई।
बैठक में यूपी की नई निर्यात नीति को मंजूरी मिली।इसके अलावा पैतृक सम्पत्ति का बटवारे के लिए रजिस्ट्री अब पांच हजार रुपये के शुल्क पर किए जाने संबंधी प्रस्ताव पास हो गया है।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उन्हें शोषण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को भी मंजूरी मिल गई है।नई निर्यात नीति पांच साल के साल 2030 तक लिए होगी। इसमें टैरिफ वार को देखते हुए यूपी के निर्यातकों व कारोबारियों के लिए खास रियायतों का प्रावधान होगा।
बैठक में नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके तहत कानपुर और लखनऊ के लिए सौ-सौ ई-बसें खरीदी जाएंगी।बैठक में कानपुर और लखनऊ के लिए 100-100 नई ई-बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे इन दोनों बड़े शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा और बेहतर होगी।
प्रदेश के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उन्हें शोषण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, उनका ईपीएफ कटे और उन्हें वो सभी लाभ मिलें जिनके वो हकदार हैं।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत विभिन्न कंपनियों को लेटर आफ कम्फर्ट जारी करने संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लग गई। स्टांप विभाग को सरकारी विभाग घोषित करने का औपचारिक प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो गया। आईटी विभाग के तहत 'उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025' को भी मंजूरी मिली। मकसद उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना है।
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved