171 वर्ष पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा बनी इतिहास,अब स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा पत्र,आएगा ये बदलाव
धनंजय सिंह | 02 Sep 2025
लखनऊ। 171 वर्ष पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा अब इतिहास बन गई है।डाक विभाग ने एक सितंबर से इसकी बुकिंग बंद कर दी है।स्पीड पोस्ट सेवा में इसका विलय कर दिया है।अब स्पीड पोस्ट के जरिये ही आपका पत्र पहुंचेगा।यह सुविधा थोड़ी महंगी जरूर है,लेकिन तेज, सुरक्षित और ट्रैकिंग से लैस है।
डाक विभाग ने रजिस्टर्ड डाक सेवा को सरकारी,कानूनी और वित्तीय दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से भेजने के लिए शुरू किया था,लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ईमेल,व्हाट्सऐप, मैसेजिंग एप और अन्य ऑनलाइन संचार माध्यमों की वजह से रजिस्टर्ड डाक की उपयोगिता में गिरावट आई,जिससे इसे बंद करना पड़ा।अब लखनऊ मंडल के 250 से ज्यादा डाकघरों में रजिस्टर्ड डाक की जगह स्पीड पोस्ट सेवा उपलब्ध होगी
रजिस्टर्ड डाक के मुकाबले स्पीड पोस्ट सेवा दूरी और वजन के हिसाब से मंहगी होगी।पहले रजिस्टर्ड डाक 17 रुपये में बुकिंग और 20 ग्राम तक के पत्र के लिए पांच रुपये अतिरिक्त यानी कुल 22 रुपये में सेवा उपलब्ध थी। अब स्पीड पोस्ट में दूरी और वजह के हिसाब से 200 किलोमीटर तक 20 से 50 ग्राम वजन वाले पत्र के लिए 41.30 रुपये चुकाने होंगे। दूरी और वजन बढ़ने पर शुल्क और बढ़ेगा।
लोगों की सुविधा और समय की बचत के लिए यह बदलाव किया गया है।आज जरूरत है कि डाक तेजी से पहुंचे, इसलिए डाक सेवा को स्पीडपोस्ट सेवा में मिला दिया गया है। दूरी और वजन के अनुसार स्पीड पोस्ट सेवाओं की दरें महंगी होती जाती हैं।-सचिन चौबे, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग लखनऊ मंडल
यूपी में 14% ब्राह्मणों की आबादी,ब्राह्मण वोटों के लिए सपा,बसपा और बीजेपी में मची है छीना-झपटी,विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण अचानक से आ गए सियासत के केंद्र में
यूपी में इस दिन होगी जमकर बारिश,मानसून को लेकर बड़ी अपटेड
लखनऊ अग्निकांड:पीएम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा,आग की लपटों से नहीं,दम घुटने से हुई 15 की मौत
लखनऊ अग्निकांड:प्रयागराज में मेडीजोन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील,बागपत-मुजफ्फरनगर में 17 कोचिंग सेंटर कराए गए बंद
यूपी के 37 जिलों में 60 से 99%तक जून में कम हुई बारिश, कौशांबी में नहीं गिरी एक भी बूंद
लखनऊ अग्निकांड:15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद एलडीए दिखा रहा तेवर
लखनऊ अग्निकांड:एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर पाए गए दोषी,रिहायशी बिल्डिंग का व्यावसायिक उपयोग,फायर सेफ्टी की कमी और लापरवाही की बातें आईं सामने
राम मंदिर चंदा घोटाला:दो साल में 4 बड़े विवाद,चढ़ावा चोरी ने पकड़ा तूल,पहली बार गायब हुआ था रामलला का मुकुट
लखनऊ अग्निकांड:सीएम योगी ने एलडीए वीसी को किया तलब,अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट
लखनऊ अग्निकांड:लालच और लापरवाही में जिंदगी की जंग हार गए 15 लोग,अग्निकांड का असली गुनहगार कौन
कहां गए रामलला का हार और चरण पादुका,एसआईटी के लिए बने पहेली,फिर घिरे टिन्नू
काशी के घाटों पर अब चलना होगा और भी आसान,पर्यटन विभाग ने शुरू किया रैंप निर्माण
आगरा मेट्रो को मिलेगी रफ्तार,पीएम मोदी कानपुर मेट्रो के साथ ताजनगरी के स्टेशनों कर सकते हैं लोकार्पण,तैयारी हुई तेज
दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म हो रहा बांदा,गर्म होने का कारण तलाशने मैदान में उतरे वैज्ञानिक,प्रशासन बनाएगा एक्शन प्लान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved