भाजपा विधायक केतकी सिंह की बेटी ने कहा- 16 साल की लड़की को डरा नहीं पाएंगे सपाई,मेरी मां बीच से फाड़ देंगी 


भाजपा विधायक केतकी सिंह की बेटी ने कहा- 16 साल की लड़की को डरा नहीं पाएंगे सपाई,मेरी मां बीच से फाड़ देंगी 

धनंजय सिंह | 03 Sep 2025

 

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह के आवास पर समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नेहा यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नल लेकर पहुंची थीं और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही थीं।इस दौरान विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह का बयान सामने आया। 

सपा महिला कार्यकर्ताओं को जवाब देते हुए विभवारी सिंह ने कहा कि मेरी मां यहां नहीं हैं,इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे।अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।

सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है विभवारी का बयान

विभावरी सिंह के इस बयान ने न सिर्फ प्रदर्शन को नया मोड़ दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग विभावरी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक परिवार की परवरिश का असर बता रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस ने सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक हिरासत में लिया।सभी को इको गार्डन भेज दिया।

चर्चा में विभावरी का बयान

विधायक केतकी सिंह की बेटी विभावरी सिंह का बयान सियासी गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है।विपक्षी दलों के समर्थक इसे सत्ता का घमंड करार दे रहे हैं तो वहीं भाजपा खेमे में इसे बेटी की निर्भीकता बताया जा रहा है।

सपा महिला मोर्चा की नेता नेहा यादव ने कहा कि वे जनता की समस्याएं उठाने पहुंची थीं,लेकिन सत्ता पक्ष उन्हें दबाना चाहता है।नेहा यादव ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।नेहा यादव ने विभावरी के बयान पर कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा परिवार लोकतांत्रिक विरोध को भी धमकी की भाषा में दबाने की कोशिश कर रहा है।

केतकी सिंह ने ये दिया था बयान

बलिया के बांसडीह से भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था।अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या बस सेवा पर सवाल उठाने के जवाब में केतकी सिंह ने कहा था कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी टोटियां कहां चली गईं,पहले वह टोटियों का हिसाब दें,फिर जो चाहें,वह चालू करा दिया जाएगा। केतकी सिंह ने यह भी कहा कि सपा सरकार में स्कूलों में गाय और भैंसे पढ़ा करती थीं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved