एबीवीपी के समर्थन में सपा छात्र सभा,बाराबंकी लाठीचार्ज के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन,पुलिस से हुई झड़प
धनंजय सिंह | 03 Sep 2025
लखनऊ।बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला गरमाता जा रहा है।समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को अपना को समर्थन दे दिया है।एबीवीपी के छात्रों के समर्थन में सपा छात्र सभा ने राजधानी लखनऊ में राजभवन के जोरदार प्रदर्शन किया।एनएसयूआई भी एबीवीपी के समर्थन में है।
बता दें कि बाराबंकी पुलिस की लाठीचार्ज में घायल एबीवीपी के छात्रों के समर्थन में सपा के छात्र नेताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया।छात्र नेताओं ने कहा कि विचारधारा और राजनीति अलग हो सकती है,लेकिन जो भी छात्र संघर्ष करेंगे सपा उनके साथ है।सरकार भले ही एबीवीपी के साथ खड़ी ना नजर आ रही हो,लेकिन समाजवादी पार्टी उनके साथ लगातार इस संघर्ष में साथ है।
सैकड़ों की संख्या में सपा छात्र सभा के नेता आज राजभवन के पास पहुंचे,जहां उनकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।नाराज कार्यकर्ता राजभवन के सामने सड़कों पर लेट गए।आखिर में पुलिस ने उन्हें उठा-उठाकर बस में भरना शुरू किया।इस दौरान कुछ सपा कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने बस के ऊपर चढ़कर उन्हें वहीं से धक्का दे दिया।
इस पूरे मामले में विपक्ष का आरोप है कि यूपी में संगठन बनाम सरकार का यह जीता जागता उदाहरण है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार इस मामले को उठा रहे हैं तो वहीं सपा नेता फखरुल हसन चांद और कांग्रेस सांसद पुनिया कल एबीवीपी के घायल छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं।इन नेताओं के मिलने के बाद रात में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी छात्रों से मुलाकात की।
बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंच सारनाथ,भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के किया दर्शन-पूजन
इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, इंडियन स्टेट से लड़ाई वाले बयान को लेकर दाखिल याचिका खारिज
2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा,पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली
जेवर एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान,इंडिगो फ्लाइट की शुरुआत
यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी
राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई,केस से हटे थे जज सुभाष विद्यार्थी
यूपी के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे,बनेगा प्रदेश का लाइफ लाइन
प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
65 साल से ऊपर के दावेदार नहीं,एक और डिप्टी सीएम पर चर्चा,योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर
यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से अधिक जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा,हो रही जब्त करने की तैयारी
नोएडा में अब कम सुनाई देगा हॉर्न का शोर, जानें किन इलाकों में लगेंगे साउंड बैरियर,आईआईटी से परीक्षण
बिजली कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 एसएमएस,बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी लाइट,यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक,लिए गए ये फैसले
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved