पूर्व सीएम मायावती ने सुबह-सुबह योगी सरकार को बोला थैंक यू,जानें पूरा मामला
धनंजय सिंह | 03 Sep 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार सुबह-सुबह योगी सरकार को थैंक यू बोला है।मायावती ने ऐक्स पर पोस्ट कर कहा कि कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किये जाने की आज मीडिया में खबर छपी है,जिसका स्वागत और यूपी सरकार को इसके लिये धन्यवाद भी है।उम्मीद है कि सरकार आगे अन्यत्र कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके विरुद्ध सख़्ती करेगी ताकि समाज में शान्ति-व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का वातावरण बिगड़ने ना पाए।
बता दें कि कानपुर में इंदिरानगर के गौतम बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ा तो नगर निगम ने यू-टर्न ले लिया। पूर्व सीएम मायावती और तीन सांसदों ने एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई।पार्षद ने विरोध दर्ज कराया, इसके बाद नगर निगम के अफसरों से लेकर महापौर ने बयान जारी किया और कहा कि अब यहां शिवालय पार्क नहीं बनेगा।नगर निगम भले ही कह रहा हो कि यहां निर्माण की योजना नहीं थी पर सच्चाई यह है कि गौतम बुद्धा पार्क के पीछे खाली जमीन पर ही शिवालय पार्क और ज्योतिर्लिंग की स्थापना होनी थी, जहां ये प्रस्तावित था उसका रास्ता गौतम बुद्धा पार्क होकर ही जाता है।शिवालय पार्क बनाने को केडीए ने नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया था।
मायावती,आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के बाद सपा सांसद नीरज मौर्य और देवेश शाक्य ने एक्स पर पोस्ट कर इसका विरोध जताया था। कई पार्षदों ने भी नगर आयुक्त से मिलकर फैसले पर आपत्ति जताई थी। नीरज शाक्य ने सीएम को लिखे खत में इस फैसले को जनविरोधी बताया था। शाक्य ने कहा था कि पार्क पर खर्च होने वाले 15 करोड़ रुपये की राशि जर्जर स्कूलों में खर्च करें तो बेहतर रहता।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर ने कहा कि गौतम बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने की योजना नहीं है, यह दूसरी जगह बनना था। पार्षद नीरज कुरील ने नगर आयुक्त सुधीर गहलौत से बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने को लेकर मुलाकात की थी और आपत्ति जताई थी। कहा था कि शिवालय पार्क बनाएं पर इसके लिए कोई दूसरी उपयुक्त जमीन देख लें। इस पार्क से बड़ी संख्या में लोगों की संवेदनाएं जुड़ी हैं। इस पर इस तरह का फैसला लेना सही नहीं है।
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा:1823 किमी दूर दो राज्यों से निकली चिंगारी,टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का जबरदस्त घेरा,डायवर्जन लागू
यूपी में अंतिम मतदाता सूची हुई जारी,एसआईआर के बाद कटे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम,कुल वोटर 13.39 करोड़
कबाड़ हो चुके मोबाइल पर टिका साइबर ठगी का धंधा, टब-कुर्सी का लालच देकर ठगी के धंधे का बना रहे हथियार
वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव
रूस की महिला पर्यटक ने आगरा को बताया असुरक्षित शहर, जानें 10 में से दी कितनी रेटिंग
यूपी के एक दर्जन गांव,इन्हें कहा जाता है मिनी जामताड़ा, जितने ठग होते हैं गिरफ्तार,उससे ज्यादा होते हैं नए तैयार
ताजमहल के टिकट के नाम पर ठगी,विदेशी पर्यटक फेक वेबसाइट पर बने शिकार,1300 की जगह वसूले 3200
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं हादसे,2 दिन,2 हादसे और 4 की मौत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved