क्या दिल्ली फिर देखेगी यमुना का कहर, 2023 की वो भीषण बाढ़ है याद
मनोज बिसारिया | 03 Sep 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की गलियों में एक बार फिर डर की आहट देखी जा रही है।ये डर बारिश का नहीं, बल्कि दिल्ली की पहचान यमुना नदी का है।यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।ऐसे में आसमान से बरसती बूंदें अब लोगों के दिलों में घबराहट पैदा कर रही हैं, क्योंकि उन्हें याद है साल 2023 का वो मंजर, जब यमुना ने दिल्ली को पानी में डुबो दिया था।
2023 की वो खौफनाक रात
आज भी उन लोगों की आंखों में वो रात घूमती है, जब घरों में 8-8 फीट तक पानी भर गया था,गलियों में नाव चलने लगी थीं,घरों के अंदर रखे सामान पानी में तैर रहे थे,लोग अपनी छतों पर खड़े होकर बस बेबसी से सबकुछ डूबते हुए देख रहे थे।यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था,जो एक रिकॉर्ड था,वो सिर्फ एक बाढ़ नहीं थी,वो दिल्ली के लिए एक जल प्रलय थी।
1978 की त्रासदी
1978 में भी दिल्ली ने इसी तरह का दर्द सहा था। यमुना ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी थीं। 5-6 सितंबर 1978 को यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। दिल्ली के मॉडल टाउन,मुखर्जी नगर जैसे इलाके पानी में समा गए थे। उस बाढ़ ने 18 लोगों की जान ले ली थी और हजारों को बेघर कर दिया।आज एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर जाते हुए दिख रहा है,तो दिल्लीवालों में वही पुराना डर बैठ रहा है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहा है।
दिल्ली में बिगड़े हालात,यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार, लोग बिस्किट से कर रहे गुजारा
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर,मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- किसी को घबराने की जरूरत नहीं
मोदी-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से अमेरिका को याद आई दोस्ती,यूएस दूतावास ने किया पोस्ट
पहलगाम में देखा आतंक का घिनौना रूप,एससीओ में पीएम मोदी ने चीन के सामने पाक को जमकर लताड़ा
एससीओ में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत,घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा,पाकिस्तान ताकता रह गया मुंह
दिल्ली के 11 जिलों की सीमाओं को एमसीडी जोन के बराबर बनाएगी रेखा सरकार,जानें क्या है मकसद
पूर्व सीएम आतिशी ने सीएम रेखा को लिखा पत्र,कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या पर भड़के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल,कहा-अब मंदिरों में ऐसी वारदातें
कालकाजी मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या,मारपीट का वीडियो सामने आया
टैरिफ के मुद्दे पर बोले केजरीवाल,ये देश के किसानों के साथ बड़ा धोखा,ट्रंप पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दो
दिल्ली में आप की हार पर बोले अरविंद केजरीवाल,जो होता है,अच्छा होता है
जम्मू-कश्मीर,हिमाचल से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कुदरत का कहर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved