यूपी में एक ऐसा मंदिर जहां रात में नहीं जाते भक्त,जानें क्या है ऐसा: धनंजय सिंह 


यूपी में एक ऐसा मंदिर जहां रात में नहीं जाते भक्त,जानें क्या है ऐसा: धनंजय सिंह 

धनंजय सिंह | 05 Sep 2025

 

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में कई दुर्गा मंदिर हैं।इन मंदिरों की अपनी-अपनी अलग-अलग कहानी भी है।आज आपको एक ऐसे ही अद्भुत दुर्गा मंदिर की कहानी से रूबरू कराते हैं,जिसे सैलानी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है।माता का दर्शन के लिए हजारों भक्त आते हैं,इस मंदिर की ऐसी विशेषता है कि यहां दर्शन करने आए भक्त अगर यहां कुंड में स्नान करके पूजा अर्चना करते हैं,तो उनकी सभी मनोकामनाएं माता जरूर पूरी करती हैं। बताया जाता है कि यहां रोज रात्रि में शैलानी माता सिंह की सवारी करके आती हैं,इसलिये मंदिर परिसर या उसके आसपास रात के समय कोई नहीं रुक सकता।

जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव में माता सैलानी देवी का मंदिर है।मान्यता है कि भक्त यहां पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ में पूजा करते हैं और मन्नत मांगते हैं, भक्तों की सभी मन्नतें पूरी होती है।माता सैलानी देवी के मंदिर में जिले के कोने-कोने से तो भक्त आते ही हैं।साथ ही दूसरे जिलों और प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में भक्त यहां पर आते हैं। नवरात्रि के अलावा हर सोमवार और शुक्रवार के साथ हर महीने की पूर्णिमा को भी भक्त यहां दूर-दूर से आते हैं और विधिवत हवन पूजन के साथ में माता के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।

मंदिर के पुजारी वासुदेव दास के मुताबिक जो भक्त सच्चे मन से यहां माता की विधिवत पूजा अर्चना करता है और अपनी मनोकामना मांगता है, माता उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करती हैं।भक्त यहां अपनी मन्नत मांगने के लिये चुनर और धागे से गांठ भी लगाते हैं।

भक्तों के मुताबिक जिन भक्तों की मनोकामना पूरी होती है, वह यहां घंटा,प्रसाद आदि चढ़ाकर पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।भक्त यहां अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करते हैं। महिलाएं भी पिन्नी, दुरदरइया समेत कई विशेष पूजा करती हैं।

माता सैलानी देवी मंदिर परिसर में एक एक कुंड भी है। मान्यता है कि यहां पर भक्त पहले स्नान करते हैं फिर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं। इस कुंड की खासियत है कि यहां का पानी कभी नीचे नहीं जाता और पानी लगातार निकलता रहता है।मान्यता के अनुसार जैसे-जैसे भक्तों की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे इस कुंड का पानी ऊपर आता जाता है।इस कुंड का जल मंदिर के पास से ही गुजरी गोमती नदी में जाकर मिलता है।इस कुंड में रंग बिरंगी मछलियां तैरती हुई नजर आती हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved