धर्म परिवर्तन की ऐसी प्रक्रिया,कांप उठेगा कलेजा,मांस खिलाकर पिलाते थे खून


धर्म परिवर्तन की ऐसी प्रक्रिया,कांप उठेगा कलेजा,मांस खिलाकर पिलाते थे खून

धनंजय सिंह | 06 Sep 2025

 

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज में पकड़े गए धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस शनिवार को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है। राजकुमार के बैंक खातों की भी जानकारी की जा रही है।खाते में कब-कब,कहां से कितना पैसा आया,इस सबके बारे में बैंक से जानकारी मांगी गई है।

बता दें कि मंगलवार को केदार नगर में एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। शाहगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन करा रहे गिरोह को पकड़ा था।आरोप है कि बीमारी और कष्ट दूर करने के बहाने गिरोह लोगों को अपने पास बुलाता था। इसके बाद हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। जब लोग तैयार हो जाते थे, तब वो आगे की प्रक्रिया शुरू करता था। 

 
खिलाते थे मांस,पिलाते थे खून

हिंदू से ईसाई बनने वालों को कभी भी कलावा नहीं पहनने दिया जाता था,तिलक भी नहीं लगाने देते थे।हर सभा में कलावा काटने और तिलक मिटाने की बात कहते थे।धर्म परिवर्तन करने वाले घर में मूर्ति नहीं रखते थे,इसके लिए मना कर दिया जाता था,जो लोग कीर्तन सभा में मांस खाकर खून पीते हैं,वह ईसाई बन जाते हैं।हालांकि इसके लिए उन्हें किसी तरह का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता था। कई बार लोगों के कष्ट दूर करने के नाम पर पैसा भी लिया जाता था। इससे जो फायदा होता था, उसे धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के लोग आपस में बांट लिया करते थे।
 
पूछताछ में मिली अहम जानकारी 

धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड राजकुमार लालवानी से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली थी। राजकुमार को महाराष्ट्र और हरियाणा के कुछ लोग फंडिंग कर रहे थे।पैसा काैन भेज रहा था,किसके खाते से आ रहा था, इसकी जानकारी के लिए पुलिस छानबीन में लगी है। कई बार लोग उसकी बेटी के खाते में भी पैसा भेजा करते थे।

 
रिमांड पर लेने की तैयारी 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं,इसकी जानकारी के लिए राजकुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। वहीं खातों में हुए लेने-देन की भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
 
गूगल मीट पर प्रार्थनासभा

बताते चलें कि धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार राजकुमार लालवानी यूं ही धर्म परिवर्तन नहीं करा रहा था। कई लोग रुपयों के लिए राजकुमार का साथ दे रहे थे।यह सभी अन्य लोगों को सभा में आने के लिए तैयार करते थे,गूगल मीट से प्रार्थनासभा में जोड़ते थे।यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके ईसाई धर्म का प्रचार किया करते थे। सभा में कई शहरों के साथ ही स्पेन और दुबई के लोग भी जुड़ जाते थे।पुलिस ने राजकुमार के पास से डायरी और रजिस्टर बरामद किए हैं। इनमें कई लोगों के नाम और नंबर की जानकारी मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved