बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लिए आगे आई रेखा सरकार, भेजेगी मदद के लिए 5 करोड़
मनोज बिसारिया | 06 Sep 2025
नई दिल्ली।पंजाब में इस बार बारिश ने बहुत तबाही मचाई है। कई गांव डूब गए,किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, 40 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।पूरा देश पंजाब के लिए दुआ कर रहा है।अब रेखा गुप्ता सरकार ने पंजाब की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से पंजाब रिलीफ फंड में 5 करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर जमा किए जाएंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से हम पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा करते हैं।इस दुख की घड़ी में दिल्ली उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।सीएम रेखा ने कहा कि इस समय हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और जिस तरह की परिस्थितियों में वहां के लोग रह रहे हैं,मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं,भगवान उन सभी को इस आपदा से जल्द राहत दे।
बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने दिल्ली और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा और मानवीय सहायता देने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम भेजी।इस टीम में मेडिसिन,मनोरोग, बाल चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा, सर्जिकल अनुशासन, रेडियोडायग्नोसिस और प्रयोगशाला चिकित्सा के विशेषज्ञ शामिल हैं।इससे पहले दिन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों ने फाजिल्का में राहत सामग्री पहुंचाई, क्योंकि सतलुज नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी।
रेखा सिंह मीणा, NDRF के सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि 1,500 से अधिक ग्रामीणों को बचाया गया है। साथ ही यह भी बताया कि जिला आयुक्त से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश मिले थे।
दिल्ली में अगले 5 दिनों तक नहीं होगी बारिश,गर्मी बढ़ेगी,यूपी से लेकर बंगाल तक बरसेंगे बदरा,जानें पहाड़ों का हाल
तिहाड़ जेल का ब्रिटिश टीम ने किया दौरा,भगोड़ों को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज
बारिश,बाढ़ और बर्बादी,यमुना ये तूने क्या किया,दिल्ली में फसलें बर्बाद,किसानों को पानी उतरने का इंतजार
दिल्ली में बिगड़े हालात,यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार, लोग बिस्किट से कर रहे गुजारा
क्या दिल्ली फिर देखेगी यमुना का कहर, 2023 की वो भीषण बाढ़ है याद
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर,मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- किसी को घबराने की जरूरत नहीं
मोदी-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से अमेरिका को याद आई दोस्ती,यूएस दूतावास ने किया पोस्ट
पहलगाम में देखा आतंक का घिनौना रूप,एससीओ में पीएम मोदी ने चीन के सामने पाक को जमकर लताड़ा
एससीओ में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत,घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा,पाकिस्तान ताकता रह गया मुंह
दिल्ली के 11 जिलों की सीमाओं को एमसीडी जोन के बराबर बनाएगी रेखा सरकार,जानें क्या है मकसद
पूर्व सीएम आतिशी ने सीएम रेखा को लिखा पत्र,कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या पर भड़के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल,कहा-अब मंदिरों में ऐसी वारदातें
कालकाजी मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या,मारपीट का वीडियो सामने आया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved