एक हफ्ते तक दिल्ली में नहीं होगी बारिश,यूपी और बिहार में बरसेंगे बदरा,उत्तराखंड में येलो अलर्ट,जानें 10 राज्यों का हाल


एक हफ्ते तक दिल्ली में नहीं होगी बारिश,यूपी और बिहार में बरसेंगे बदरा,उत्तराखंड में येलो अलर्ट,जानें 10 राज्यों का हाल

मनोज बिसारिया | 16 Sep 2025

 

 

नई दिल्ली।मानसून सितंबर में भी देश भर से विदा नहीं होगा।मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से वापसी कर सकता है।आज भी मौसम विभाग की ओर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावाना है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हुई है।

दिल्ली में 21 सितंबर तक नहीं होगी बारिश 

दिल्ली में 21 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश न होने के आसार जताए हैं।दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे,इस दौरान अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।दिल्ली में 21 सितंबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।

यूपी में बदला मौसम 

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में यूपी में भारी बारिश हो सकती है।आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान यूपी के दोनों भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है,कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में अगले 72 घंटों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कम से कम 9 जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में आंधी तूफान के साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट 

झारखंड के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज झारखंड,मध्यप्रदेश मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गोवा में भारी बारिश हो सकती है।अगले 2 दिनों में पंजाब, राजस्थान,गुजरात बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है।

पहाड़ों और पूर्वोत्तर भारत का क्या है हाल

उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज चंपावत,उधम सिंह नगर,देहरादून,चमोली,नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में कई जगहों पर बारिश का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।हिमाचल प्रदेश में भी आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है।पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए को आज और कल अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।नागालैंड,मणिपुर,त्रिपुरा और मिजोरम में आज से 21 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। असम-मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।सिक्किम में 18 तारीख तक बारिश रह सकती है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved