बरेली में योगी सरकार और मोदी सरकार पर चंद्रशेखर आजाद ने जमकर साधा निशाना कहा- यूपी विनाश के रास्ते पर,खत्म हो चुकी हैं सरकार की संवेदनाएं


बरेली में योगी सरकार और मोदी सरकार पर चंद्रशेखर आजाद ने जमकर साधा निशाना कहा- यूपी विनाश के रास्ते पर,खत्म हो चुकी हैं सरकार की संवेदनाएं

धनंजय सिंह | 17 Sep 2025

 

बरेली।नगीना से सांसद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को बरेली के संजय कम्युनिटी हाल में प्रबुद्धजन सम्मलेन को संबोधित किया।इस दौरान चंद्रशेखर ने योगी सरकार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
 
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी विकास के रास्ते पर नहीं,विनाश के रास्ते पर है।वाराणसी में जन्म के दो घंटे बाद नवजात और उसकी मां को अस्पताल से निकाल दिया गया। इस सरकार में संवेदनाएं खत्म हो चुकी हैं,मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है,कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि देश में नेपाल जैसे हालात हो रहे हैं,लोगों का सरकार से भरोसा उठ रहा है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में सरकार कहती है हम चांद पर जा रहे हैं,जबकि हकीकत कुछ और है। चंद्रशेखर ने कहा कि जातिगत जनगणना में आर्थिक गणना भी की जाए। जातिगत जनगणना 1931 के बाद से संपूर्ण जनगणना नहीं हुई है।समय आ गया है कि धन धरती में बंटवारा होना चाहिए। मंडल कमीशन की सारी सिफारिशें लागू होनी चाहिए। 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संविधान पर खतरा मंडरा रहा है।हम लोग संविधान की वजह से सुरक्षित हैं,ये संविधान ही है कि हेडमास्टर का बेटा आज आपके सामने खड़ा है। चंद्रशेखर ने कहा कि लगातार सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है, सरकारी विभागों में नौकरियों खत्म की जा रही है।इस निकम्मी सरकारी व्यवस्था ने बेड़ियां डाल रखी है।  

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ईवीएम से लंबे समय से चुनाव हो रहे हैं,जनता का भरोसा कम हो रहा है,बैलेट पेपर से होना चाहिए।चंद्रशेखर ने कहा कि किसानों पर कुदरत की मार है, न जमीन बची न फसल,फिर छुट्टा पशुओं ने फसल को बर्बाद किया। चंद्रशेखर ने कहा कि अब गुलदार की वजह से किसान खेत में नहीं जा पा रहा है।बिजनौर में आठ साल के बालक को गुलदार ने मार दिया।अगले दिन नौ साल के बच्चे को,अगले दिन एक महिला को मार दिया।क्या गरीब,मजदूर,किसान की जान अहमियत नहीं रखती।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश का एक बड़ा हिसा गांव में रहता है।इन सरकारों को गरीबों के खून से सनी दीवारें नहीं दिखाई देती है,चारों तरफ से किसानों की आफत आ गई। यूरिया की व्यवस्था भी सरकार नहीं करा पा रही है। चंद्रशेखर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें बाबा साहब की वजह से वोट का अधिकार मिला है।बेटियों को भी बेटों जितना मौका देना चाहिए,बेटियां पढ़ेंगी तो तीन पीढ़ियां सुधरेगी। 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ में एक कथा चल रही है, जो अपने आपको संत कहते हैं।मेरठ में आकर कहते हैं मिनी पाकिस्तान में आ गए हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि पहले तो उनको दिखता नहीं है,वो खुद कहते हैं बचपन से मेरी आंखें नहीं हैं। जनता को उनसे ज्ञान लेना पड़ रहा है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved