इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन हुआ सामान्य,व्यापार और पर्यटन में नजर आ रहा सुधार


इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन हुआ सामान्य,व्यापार और पर्यटन में नजर आ रहा सुधार

धनंजय सिंह | 17 Sep 2025

 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन सामान्य होने लगा है,इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।लोग अपने वैधानिक प्रपत्र दिखाकर एक तरफ से दूसरी तरफ आ जा रहे हैं।नेपालगंज में भारतीय वाहनों के प्रवेश से पर्यटन और व्यापार दोनों में सुधार नजर आ रहा है।हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि पूरी तरह हालात सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लगेगा।

नेपालगंज के प्रवेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नेपाल में सरकारी संस्थानों का संचालन वैकल्पिक रूप से हो रहा है, लगभग 70 प्रतिशत व्यवस्था पटरी पर लौट आई है,जबकि शेष 30 प्रतिशत में अभी सुधार की आवश्यकता है।

राजा बाबू ने बताया कि आवागमन अब सामान्य रूप से हो रहा है और अपने वैधानिक प्रपत्र दिखाकर लोग आसानी से आ-जा सकते हैं। हालांकि पूरी तरह से पुरानी स्थिति में लौटने में अभी कुछ समय लगेगा।स्थानीय रानू ने बताया कि वह भारतीय वाहन से नेपालगंज गए थे और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा,बलराम शुक्ला,अंकित अग्रवाल, पवन अग्रवाल और राजीव अग्रवाल ने कहा कि हालात सामान्य होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार में वृद्धि देखी जा रही है। जैसे-जैसे स्थिति और बेहतर होगी, वैसे-वैसे व्यापार अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ लेगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved