अपने पति को मारकर नीले ड्रम में लाश छुपाने वाली मुस्कान ने जेल में रखा नवरात्र का व्रत, 8 माह की है प्रेग्नेंट
धनंजय सिंह | 26 Sep 2025
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान जेल में अपने अलग अंदाज से चर्चा में है।चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान ने नवरात्र में व्रत रखना शुरू कर दिया है।जेल प्रशासन के अनुसार मुस्कान नियमित रूप से सुंदरकांड और रामायण का पाठ कर रही है।आठ महीने की प्रेग्नेंट मुस्कान का मानना है कि भगवान की भक्ति से उसकी जमानत जल्दी हो जाएगी और वह कृष्ण जैसे बच्चे को जन्म देना चाहती है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का विश्वास है कि भगवान की भक्ति से उसकी जमानत की राह आसान हो जाएगी।मुस्कान आठ महीने की प्रेग्नेंट है और उसकी इच्छा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण जैसे बच्चे को जन्म दे।
बता दें कि जेल प्रशासन मुस्कान की दवाइयां और डॉक्टर द्वारा लिखी गई एक्स्ट्रा डाइट नियमित दी जा रही है।मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी।हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था।पुलिस जांच के बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जेल अधिकारियों के मुताबिक कैद में आने के बाद मुस्कान और साहिल के व्यवहार में बदलाव आया है।साहिल से उसकी नानी और भाई मिलने आते हैं, वहीं मुस्कान से कोई मिलने नहीं आता है।इसके बावजूद मुस्कान ने भक्ति का रास्ता अपनाया है।जेल अधिकारियों का कहना है कि कारागार अब केवल बंद करने की जगह नहीं बल्कि सुधारगृह के रूप में काम कर रही है।मुस्कान का व्रत और पूजा-पाठ इसी का हिस्सा है।
यूपी में इस दिन होगी जमकर बारिश,मानसून को लेकर बड़ी अपटेड
लखनऊ अग्निकांड:पीएम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा,आग की लपटों से नहीं,दम घुटने से हुई 15 की मौत
लखनऊ अग्निकांड:प्रयागराज में मेडीजोन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील,बागपत-मुजफ्फरनगर में 17 कोचिंग सेंटर कराए गए बंद
यूपी के 37 जिलों में 60 से 99%तक जून में कम हुई बारिश, कौशांबी में नहीं गिरी एक भी बूंद
लखनऊ अग्निकांड:15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद एलडीए दिखा रहा तेवर
लखनऊ अग्निकांड:एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर पाए गए दोषी,रिहायशी बिल्डिंग का व्यावसायिक उपयोग,फायर सेफ्टी की कमी और लापरवाही की बातें आईं सामने
राम मंदिर चंदा घोटाला:दो साल में 4 बड़े विवाद,चढ़ावा चोरी ने पकड़ा तूल,पहली बार गायब हुआ था रामलला का मुकुट
लखनऊ अग्निकांड:सीएम योगी ने एलडीए वीसी को किया तलब,अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट
लखनऊ अग्निकांड:लालच और लापरवाही में जिंदगी की जंग हार गए 15 लोग,अग्निकांड का असली गुनहगार कौन
कहां गए रामलला का हार और चरण पादुका,एसआईटी के लिए बने पहेली,फिर घिरे टिन्नू
काशी के घाटों पर अब चलना होगा और भी आसान,पर्यटन विभाग ने शुरू किया रैंप निर्माण
आगरा मेट्रो को मिलेगी रफ्तार,पीएम मोदी कानपुर मेट्रो के साथ ताजनगरी के स्टेशनों कर सकते हैं लोकार्पण,तैयारी हुई तेज
दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म हो रहा बांदा,गर्म होने का कारण तलाशने मैदान में उतरे वैज्ञानिक,प्रशासन बनाएगा एक्शन प्लान
काशी में भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर होगा भव्य एयर शो,राफेल सहित 100 से अधिक विमान दिखाएंगे करतब,अधिकारियों ने दौरा कर तैयार की रूपरेखा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved