एशिया कप में पाक की हार पर बोले योगी,मैदान कोई हो,विजय सदा भारत की होगी,अखिलेश ने भी दी बधाई
धनंजय सिंह | 29 Sep 2025
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने पर सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया और बधाई दी।सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि मैदान कोई भी हो,विजय सदा भारत की ही होगी।भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन,जय हिंद।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एकता जीत की बुनियाद होती है।एशिया कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सपोर्टिंग स्टाफ व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।बता दें कि भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना रिकॉर्ड नौवां एशिया कप खिताब जीता। यह रोमांचक मैच दुबई में खेला गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, जय भारत -विजय भारत।मौर्य ने कहा,भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मौर्य ने कहा,पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त कर आप सभी ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। समस्त देशवासियों को आपकी इस अद्भुत उपलब्धि पर अपार गर्व है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ' जय हो,भारत की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत। पाठक ने कहा कि एशिया कप के फाइनल प्रतिस्पर्धा में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर ऐतिहासिक एवं शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved