सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने किया नजरबंद, घर के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग,समर्थकों की जुटी भीड़
धनंजय सिंह | 30 Sep 2025
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है।आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी।इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।पुलिस इस दौरान अलर्ट दिखी। बता दें कि संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट में रामजीलाल सुमन रहते हैं।
रामजीलाल सुमन मंगलवार सुबह गिजौली जाने वाले थे।इस सूचना पर उनके घर पर पुलिस पहुंच गई,इसके बाद सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया।आवास के रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम समर्थकों की भीड़ रामजीलाल सुमन के आवास पर जुटना शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने किसी को भी वहां एकत्रित नहीं होने दिया।
बता दें सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल खंदौली क्षेत्र के गांव गिजौली जाने वाला था।ये वही गिजौली है,जहां पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। हालांकि इस विवाद में समझौता हो चुका है।पुलिस ने गिजौली में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।सपा सांसद रामजीलाल सुमन पिछले दिनों भी गिजौली गए थे। पुलिस अधिकारी से वार्ता में एक पक्ष को उन्होंने रावण कह दिया था, जिस पर राजनीत शुरू हो गई थी।
राम मंदिर चंदा घोटाला:दो साल में 4 बड़े विवाद,चढ़ावा चोरी ने पकड़ा तूल,पहली बार गायब हुआ था रामलला का मुकुट
लखनऊ अग्निकांड:सीएम योगी ने एलडीए वीसी को किया तलब,अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट
लखनऊ अग्निकांड:लालच और लापरवाही में जिंदगी की जंग हार गए 15 लोग,अग्निकांड का असली गुनहगार कौन
कहां गए रामलला का हार और चरण पादुका,एसआईटी के लिए बने पहेली,फिर घिरे टिन्नू
काशी के घाटों पर अब चलना होगा और भी आसान,पर्यटन विभाग ने शुरू किया रैंप निर्माण
आगरा मेट्रो को मिलेगी रफ्तार,पीएम मोदी कानपुर मेट्रो के साथ ताजनगरी के स्टेशनों कर सकते हैं लोकार्पण,तैयारी हुई तेज
दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म हो रहा बांदा,गर्म होने का कारण तलाशने मैदान में उतरे वैज्ञानिक,प्रशासन बनाएगा एक्शन प्लान
काशी में भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर होगा भव्य एयर शो,राफेल सहित 100 से अधिक विमान दिखाएंगे करतब,अधिकारियों ने दौरा कर तैयार की रूपरेखा
घूंघट से खाकी तक:यूपी में बदल रही बेटियों की तस्वीर, फील्ड में काम करने का दिख रहा जोश
सपा में टूट का राजभर के दावे की बलिया के दोनों लाल ने निकाली हवा
राम मंदिर में दानपेटी से चोरी के अब खुलेंगे राज, 6 लोग एसआईटी को बताएंगे सबकुछ,कोई गिनता था नोट,कोई रखता था सोना
यूपी में चलेगी बुलेट ट्रेन,दिल्ली-वाराणसी वाया प्रयागराज होगा रूट, कई जिलों में भूमि अधिग्रहण की तैयारी
काशी में गंगा की गोद में बारिश के लिए शहनाई बजाकर भगवान इंद्र से की गई प्रार्थना,36 घंटे में होगी घनघोर बारिश
अलविदा:35 साल पटरी पर दौड़ चुके डीजल इंजन की हुई भावुक विदाई
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved