बरेली बवाल मामले में सपा पार्षद के चार्जिंग स्टेशन पर गरजा बुलडोजर,मौलाना शहाबुद्दीन के करीबी का बरात घर हुआ सील,हिरासत में रिश्तेदार
धनंजय सिंह | 30 Sep 2025
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल की साजिश रचने के आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी के करीबियों और रिश्तेदारों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की।यहां समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन पर बुलडोजर गरजा।बताया गया कि नाले पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाया गया था।बुलडोजर से बाउंड्री वाल को तोड़ दिया गया।
मौलाना शहाबुद्दीन का रिश्तेदार हिरासत में
मौलाना शहाबुद्दीन के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।मोहसिन रजा मननानी मियां का दामाद है।मोहसिन के घर पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए और नगर निगम की टीम पहुंची थी।इस दौरान मोहसिन रजा की अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई। मोहसिन ने आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक है। वह 2005 में आईएमसी छोड़ चुके हैं। शहाबुद्दीन से कोई वास्ता भी नहीं है।
मौलाना शहाबुद्दीन से कोई वास्ता नहीं-मोहसिन
मोहसिन रजा खान ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन से उसका कोई वास्ता नहीं है।यह सब भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष के कहने पर हो रहा है।उन्होंने पहले भी उन पर गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मोहसिन के पिता ने कोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया तो टीम ने कार्रवाई रोकी। वहीं मोहसिन और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है।मोहसिन के घर के सामने ही नाले पर अवैध चार्जिंग स्टेशन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
मौलाना शहाबुद्दीन के करीबी शराफत का बरात घर सील
बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में हमसफर बरातघर को सील कर दिया है। ये बरात घर शराफत का है,जो शहर के सूफीटोला का निवासी है और मौलाना शहाबुद्दीन का बेहद करीबी बताया जाता है।बीडीए की टीम मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ हमसफर बरातघर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने नोटिस चस्पा किया है, जिसके मुताबिक अवैध तरीके से निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है।
अयोध्या दीपोत्सव का एक दशक,आस्था की रोशनी से कुम्हारों के हुनर और आजीविका को मिला नया बाजार
अयोध्या दीपोत्सव 2026:अयोध्या में रामायण का Next-Level शो,3D, लेज़र इफेक्ट्स और 100 कलाकारों से जीवंत होगी श्रीराम की गाथा
अयोध्या दीपोत्सव 2026:रामनगरी को रोशन करेंगे गांव की बेटियों के हाथों बने दीये,1.60 लाख दीपों में छिपी आत्मनिर्भरता की कहानी
केदारनाथ यात्रा पर बाॅलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ फतवा,मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान से मचा घमासान
खत्म हुआ सुहागिनों का इंतजार,आसमान में मुस्कुराया चांद,अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से और महंगा हुआ कच्चा तेल, ब्रेंट 115.43 डॉलर पर पहुंचा
पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो
दीपोत्सव में रामनगरी के वैभव को कैनवास और रील्स पर उकेरने का शानदार मौका,सीएम योगी करेंगे सम्मानित
अयोध्या दीपोत्सव 2026:2100 स्वदेशी ड्रोन करेंगे रामायण बेस्ड एरियल शो, 7 नवंबर को रामनगरी में दिखेगा अद्भुत नजारा
यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर 1 नवंबर से गाड़ियों की घटेगी रफ्तार,नई स्पीड लिमिट तय
काशी में आसमान में गूंजी फाइटर प्लेन की गर्जना,एयर शो में ये विमान दिखाएंगे अपना पराक्रम
ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव
लखनऊ में बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन,जमीन से 38 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो,टूटेगा हावड़ा का रिकॉर्ड
काशी एयर शो में रोमांचित करेंगे 200 कलाकार,नमो घाट पर हर आधे घंटे में बदलेगा नजारा
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved