दंगों के गुनहगारों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी:मयंकेश्वर शरण सिंह
धनंजय सिंह | 03 Oct 2025
अमेठी।गौरीगंज में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह,अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री समेत भाजपा और संघ के पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कोर कमेटी की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा हुई और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई।संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विमर्श हुआ। अधिकारियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति शेयर की।
बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली में हुए दंगे पर कड़ा बयान दिया।मयंकेश्वर ने कहा कि सरकार अपराध और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।मयंकेश्वर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दंगों में शामिल हर गुनाहगार को कड़ी सजा दी जाएगी और ऐसे लोगों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि आने वाली पुश्तें भी दंगा करना भूल जाएंगी।
मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अमेठी में विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मयंकेश्वर ने स्पष्ट किया कि सरकार एक ओर जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में विराजते हैं लालबागचा राजा,10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम,आइए जानें धार्मिक मान्यता
यूपी के ये पांच सबसे अमीर जिले, नंबर 1 पर नोएडा,बाकी चार कौन
अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनाएंगे 15 करोड़ की जमीन पर धर्मशाला,पिता को समर्पित
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर निकलेगा 500 गाड़ियों का काफिला,काशी से होगी शुरुआत
गंगा में 133 किमी का बनेगा जल हाईवे,2.20 मीटर होगी गहराई,तलहटी से हटेगी कठोर परत,आएंगे-जाएंगे बड़े जहाज
कानपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा,12 गांवों में घुसा पानी
भाजपा का धार्मिक मान्यता से बदला प्लान,अब काशी नहीं संगम नगरी से गंगाजल लेकर भाजपाई जाएंगे गुजरात
सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम
बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर सरयू का जलस्तर,60 गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित
नेपाल त्रासदी के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले फंसे हजारों वाहन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बनेगा खास संयोग,जानें कब करें पूजा
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो,बेस्ट टेस्ट पायलट राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जितेंद्र मिश्र
काशी के मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र,नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण
वाराणसी की पहाड़िया मंडी में हरी मटर की दस्तक,जानिए क्या है भाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved