बरेली बवाल मामले में आरोपी नफीस के बरातघर पर चला बुलडोजर,मौलाना तौकीर को शरण देने वाले फरहत का घर सील
धनंजय सिंह | 04 Oct 2025
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है।शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने आरोपी डॉ. नफीस के जखीरा स्थित बरातघर रज़ा पैलेस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई करने से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात की गयी।फाइक एन्कलेव में मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत के मकान को भी सील कर दिया गया है।वहीं सैलानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर से चला है।
डॉ. नफीस और उसके बेटे को पुलिस जेल भेज चुकी है। नफीस की मार्केट को बवाल के बाद सील कर दिया गया था। अब नफीस के बरातघर पर कार्रवाई हुई है।शनिवार दोपहर जखीरा स्थित बरातघर रज़ा पैलेस पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। मौके पर पहुंचे किला इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर फोर्स तैनात की गई। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी या सीलिंग की इसकी जानकारी नहीं है।कुछ देर बाद जिला प्रशासन और बीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।बीडीए की टीम ने तीन बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।सबसे पहले बुलडोजर से बरातघर का गेट तोड़ा गया। इसके बाद अन्य हिस्से पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।
रज़ा पैलेस पर पुलिस टीम के पहुंचते ही बरातघर के बाहर लगी नेम प्लेट ने सबको हैरत में डाल दिया। इस पर मुतवल्ली का नाम शोएब बेग और उसके पिता का नाम स्व. अथहर बेग लिखा था। दूसरी ओर पिता के नाम के नीचे पूर्व पीसीएस अधिकारी भी लिखा था।
बीडीए की टीम ने फाइक एन्कलेव में आरोपी फरहत का तीन मंजिला मकान को सील कर दिया है। फरहत ने अपने घर में मौलाना तौकीर रजा को शरण दी थी। इस मामले में फरहत की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीडीए ने पहले मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सीलिंग की कार्रवाई की गई।
सैलानी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर से दुकान और मकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। टीम का कहना है कि इस कार्रवाई का बवाल के मामले से लेना-देना नहीं है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।
फरसा वाले बाबा का कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार,ईद पर दंगे की बड़ी साजिश हुई नाकाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दानघाटी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पैदल शुरू की सप्तकोशीय परिक्रमा
नया खुलासा,वीडियो कांफ्रेस से छात्र और डॉक्टरों से बात करता था आतंकी हारिस,चुना हुआ था रविवार का दिन
कानपुर में दिल्ली-प्रयागराज रेल रूट पर सिलेंडर ब्लास्ट,टला बड़ा हादसा,मौके पर बरामद हुआ ये दस्तावेज
आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हारिस से मिलने आए थे 3 युवक,कई छात्रों को कर चुका था प्रभावित
एसआई भर्ती परीक्षा के बाद अब 7वीं की परीक्षा में पंडित पर सवाल,आगरा डायट से मांगा गया जवाब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रामनगरी,श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में हुईं शामिल,रामलला का किया
वरुण गांधी ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात,जल्द खत्म हो सकता है सियासी वनवास
कौन है बीडीएस छात्र हारिश अली,जिसे यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार,नीट की तैयारी के दौरान आया था ISIS के संपर्क में
यूपी में नया नियम,अंडों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, पुराना बेचने वाले दुकानदार पर होगी कार्रवाई
यूपी एटीएस ने ISIS मॉड्यूल से जुड़े BDS के छात्र को किया गिरफ्तार,पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े लिंक
कांग्रेस के कारण ही बनानी पड़ी बसपा,कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर बरसीं मायावती,कहा-जब ये केंद्र में थे इन्होंने क्या किया
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का मथुरा दौरा:गिरिराजजी का 11 किलो गाय के दूध से पंचामृत अभिषेक,विशेष छबरिया में भेंट होगा 56 भोग
रामनगरी में ऐतिहासिक-आध्यात्मिक पल की तैयारी शुरू,राम स्थापित होगा मंदिर के तीसरे तल पर श्री राम यंत्र,19 मार्च को होगा अनुष्ठान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved