लखनऊ,आगरा-बरेली सहित इन जिलों में अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा,आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
धनंजय सिंह | 23 Oct 2025
लखनऊ।राजधानी लखनऊ में मौसम बदलने वाला है।तापमान में तीन दिन बाद गिरावट देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह ठंडी होने के साथ ही धुंध छाएगी।आगरा में बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। बरेली में रातें सर्द होने लगी हैं और तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
आगरा शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके बाद धूप निकल आई।दिनभर धूप निकली, लेकिन शाम के आंशिक बादल और धुंध घिर आई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बरेली जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है।अक्टूबर का महीना अपने अंतिम चरण में है और नवंबर की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे ही रातें अब सर्द होने लगी हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, कोहरा बढ़ने की संभावना है। इसके चलते रात के पारे में चार सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है।
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि 27 अक्टूबर से अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर वायुमंडल में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने ज रहा है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और फिर गिरावट आएगी।
बांकेबिहारी मंदिर का खाली खजाना और रहस्य,29 अक्तूबर को होगी हाईपावर्ड कमेटी की बैठक,कमेटी ले सकती है बड़ा फैसला
सरकार की नाक के नीचे सिरप की आपूर्ति हो रही,मंत्रालय चुप क्यों:अखिलेश यादव
लखनऊ में दलित बुजुर्ग से पेशाब चटवाने पर गरम हुई सियासत,विपक्ष ने योगी सरकार पर बोला हमला
कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में फ्यूल लीकेज, मच गया हड़कंप,वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग
दिवाली की आतिशबाजी के धुएं से फूली लखनऊ की सांसें, एक दिन में 144 से 250 पहुंचा एक्यूआई
बांके बिहारी के खजाने में है क्या-क्या,बक्सा खुले तो होगा साफ, जानें सेवायत कर रहे दावा
मथुरा में मालगाड़ी हादसा:थम गए ट्रेनों के पहिए,घंटों फंसे रहे यात्री,भूख-प्यास से हुए बेहाल
सीएम योगी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेजा 1 हजार क्विंटल गेहूं बीज,कहा-आपदा में यूपी सरकार साथ खड़ी है,आपदा का सामना वहां के किसान अकेले नहीं करेंगे
अरविंद केजरीवाल पर भड़क उठे मनजिंदर सिंह सिरसा,बोले-अरविंद खान केजरीवाल औरंगजेब के चहेते
दिवाली पर निकला दिल्ली का दम,खतरनाक हुई हवा,दिल्ली का औसत AQI 500 के पार,जल रहीं आंखें
श्रावस्ती में होटल के कमरे में मिला विदेशी महिला पर्यटक का शव,पुलिस ने शुरू की जांच
आई लव मोहम्मद विवाद पर आजम ने तोड़ी चुप्पी, जानें जिला प्रशासन को लेकर क्या कहा
बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप की 10 दिन में 2.8 करोड़ घटी बिक्री,यूपी में एंटीबायोटिक की सबसे अधिक खपत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved