सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज,गन्ना मूल्य का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छपवाया,कितने किसान इसे पढ़ पाएंगे


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज,गन्ना मूल्य का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छपवाया,कितने किसान इसे पढ़ पाएंगे

धनंजय सिंह | 31 Oct 2025

 

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा।अखिलेश ने गन्ना मूल्य को लेकर कहा कि गन्ना मूल्य में इतनी वृद्धि हो,जिसमें किसान खुशहाल हो।सरकार ने कुछ दाम बढ़ाए हैं, वो भी इतनी देरी से।बहराइच की गन्ना मिल किसानों का करोड़ों लेकर भाग गई। 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य और भुगतान करने का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छापा।बताओ कितने किसान अंग्रेजी में यह जानकारी पढ़ पाएंगे।कानपुर के अखिलेश दूबे की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। 

SIR के दूसरे चरण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में जाति पर एक अतिरिक्त कॉलम शामिल किया जाए,इससे जाति जनगणना कराने, बेहतर नीति निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि सरकार हमारे सुझाव पर विचार करेगी और उसे लागू करेगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved