कांग्रेस और आप ने दी एक्यूआई की बीमारी,राहुल गांधी के आरोपों पर बरसे मंत्री सिरसा


कांग्रेस और आप ने दी एक्यूआई की बीमारी,राहुल गांधी के आरोपों पर बरसे मंत्री सिरसा

संध्या त्रिपाठी | 03 Nov 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर राजनीति जारी है।रेखा गुप्ता सरकार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लगातार घेर रही है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रेखा सरकार पर निशाना साधा था।वहीं अब रेखा सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार की देन हैं।सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा को सबसे ज्यादा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदूषित किया है,जबकि मौजूदा बीजेपी सरकार इसे सुधारने की दिशा में काम कर रही है।

बता दें कि राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि साल दर साल दिल्ली की हवा और भी ज़हरीली होती जा रही है,लेकिन भाजपा सरकारें बस बहाने बदलती रहती हैं।अब केंद्र और दिल्ली दोनों जगह उनकी अपनी सरकार है।अब बहाने नहीं, जनता साफ़ हवा चाहती है।

सिरसा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी आज वीडियो डालकर पूछ रहे हैं कि दिल्ली का एक्यूआई आज ऐसे कैसे खराब हुआ।सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी जी किसी और ने नहीं किया 15 सालों तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार ने शुरुआत की और 10 सालों तक अरविंद केजरीवाल जोकि आपके सहयोगी हैं, जो आपके इंडिया के सहयोगी हैं, जिसके साथ आप मिलकर चुनाव लड़ते हो 10 सालों तक उन्होंने बर्बाद किया।

साफ दिन इस साल रेखा गुप्ता सरकार ने दिए

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल के सबसे साफ दिन इस साल रेखा गुप्ता सरकार ने दिए।अब तक के सबसे गंदे दिन भी आपकी सरकारों में रहे हैं,सबसे कम गंदे दिन रेखा सरकार में रहे हैं। सिरसा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान दिल्ली का एक्यूआई लगातार बिगड़ता गया।

सिरसा ने शेयर किए आंकड़े

पिछले सालों के आंकड़े साझा करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज दिल्ली का एक्यूआई 309 है।जब आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल सत्ता में थे,तब यह 382 था,उससे पहले के साल में यह 468 था, उससे पहले 450, फिर 314, फिर 494 और 340 रहा। सबसे कम एक्यूआई रेखा गुप्ता की बीजेपी सरकार के दौरान दर्ज किया गया है।

सिरसा ने ये किया दावा 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली में अब 10% से अधिक नए वाहन और 21% से ज्यादा निर्माण कार्य बढ़े हैं, बावजूद इसके हवा में सुधार दर्ज किया गया है। सिरसा ने कहा कि दिल्ली में 10-15 साल पुरानी गाड़ियां भी चल रही हैं, वही गाड़ियां जिन पर आप लोगों ने बैन लगाया था।फिर भी आज की हवा बेहतर है।ये बीजेपी सरकार की नीति और प्रबंधन का परिणाम है।सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी एक्यूआई की बीमारी आप देकर गए हैं और बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार इसे दुरुस्त कर रही है।

सिरसा ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी जो झूठ आज फैला रहे हैं, वही कल प्रियंका गांधी ने फैलाया था।जयराम रमेश कह रहे हैं कि क्लाउड सीडिंग पर 34 करोड़ रुपए खर्च हुए।इससे बड़ा कोई झूठ या बेईमानी नहीं हो सकती।आप दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता को सुनियोजित तरीके से बदनाम करना चाहते हैं। सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी आप ये बीमारी पीछे छोड़ गए और रेखा गुप्ता की बीजेपी सरकार इसे ठीक कर रही है। एक्यूआई की बीमारी कांग्रेस और आपकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने फैलाई है।अगर आपको नहीं पता तो अभी सुन लीजिए दिल्ली को प्रदूषित आपने किया, साफ हम कर रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved