बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी तौकीर रजा समेत छह आरोपियों को लगा झटका,कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
धनंजय सिंह | 08 Nov 2025
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की एक अदालत ने आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत छह आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है। शनिवार को अदालत ने सभी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।इन सभी पर गत 26 सितंबर को बरेली शहर में पुलिस पर पथराव, गोलीबारी और तेजाब से हमला करने का आरोप है। छह आरोपियों में से दो बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेश पाठक ने बताया कि 26 सितंबर को शहर में लागू निषेधाज्ञा के बावजूद मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने का आह्वान किया था। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पाठक ने बताया कि दंगाइयों ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के गनर की राइफल और पुलिस जीप से एक वायरलेस सेट भी चुरा लिया। इस सिलसिले में कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला थानों में 10 मामले दर्ज किये गये। इन मामलों में 125 से ज्यादा नामजद और 2500 से अधिक अज्ञात आरोपी हैं।
महेश पाठक ने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मौलाना तौकीर रजा वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। अन्य आरोपी बरेली जेल में हैं।पाठक ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के वकील ने बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज में हुई हिंसा के मामले में जमानत याचिका दायर की है। शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (बरेली) अमृता शुक्ला की अदालत में इस अर्जी पर सुनवाई हुई जहां मौलाना तौकीर रजा, फैजान सकलानी, तकीम और मुनीर इदरीशी (सभी बरेली जिले के निवासी) और बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हरमन और नेमतुल्लाह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। तौकीर रजा 27 सितंबर से फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद हैं। उन्हें घटना के सिलसिले में शहर भर के विभिन्न थानों में दर्ज 10 में से सात मुकदमों में आरोपी बनाया गया था, जबकि जांच के दौरान शेष तीन मुकदमों में भी उनका नाम जोड़ा गया।
यूपी एटीएस ने ISIS मॉड्यूल से जुड़े BDS के छात्र को किया गिरफ्तार,पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े लिंक
कांग्रेस के कारण ही बनानी पड़ी बसपा,कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर बरसीं मायावती,कहा-जब ये केंद्र में थे इन्होंने क्या किया
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का मथुरा दौरा:गिरिराजजी का 11 किलो गाय के दूध से पंचामृत अभिषेक,विशेष छबरिया में भेंट होगा 56 भोग
रामनगरी में ऐतिहासिक-आध्यात्मिक पल की तैयारी शुरू,राम स्थापित होगा मंदिर के तीसरे तल पर श्री राम यंत्र,19 मार्च को होगा अनुष्ठान
ईरान-इजराइल जंग का दवा पर असर,पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट हो गए महंगे
डिनर के बाद दूध में मिलाई नशे की गोलियां,बेहोश हुए ससुराल वाले।बहू प्रेमी के साथ फरार
फरमान-मोनालिसा की शादी को लेकर साध्वी प्राची का विवादित बयान,कहा-मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी
मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर,कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे
आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा
डीएनडी फ्लाईओवर 18 मार्च तक 7 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह
केजीएमयू में गैस संकट से मरीजों और छात्रों की बढ़ी मुश्किलें,मरीजों को अब चार नहीं मिल रही दो रोटी,छात्रों को बाहर खाना पड़ रहा है खाना
पीलीभीत में गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी दौड़ रहे उपभोक्ता, अटकी ओटीपी में रसोई गैस
आईएसआई की महिला एजेंट के प्रेम जाल में आदर्श बना देश का दुश्मन,देने लगा खुफिया जानकारी
गैस किल्लत खबरों के बीच वेस्ट यूपी में एजेंसियों पर उमड़ी भीड़,सुबह से लगी लंबी कतारें
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved