काशी में छात्र की कविता सुनकर बोले पीएम मोदी,मुझे गर्व है इतने प्रतिभाशाली हैं मेरे शहर के बच्चे
धनंजय सिंह | 08 Nov 2025
वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी से देश को चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी।इनमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–नई दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।इस दौरान पीएम ने स्कूली बच्चों से मिले।उनके समक्ष एक छात्र ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी तो पीएम ने उसे शाबाशी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पीएम मोदी ने संबोधन में काशी के बच्चों की प्रतिभा का जिक्र किया।पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित भारत पर सुंदर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए।काशी के सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन काशी में कराया जाए और कुछ बच्चों को पूरे देश में ले जाया जाए।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका अग्रणी रहेगी।हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य काशी, समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके।उधर पीएम मोदी से मिलने के बाद छात्र- छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी अपने-अपने अनुभव साझा करते रहे। पीएम से मिलकर उनके चेहरे पर अलग रौनक दिखी।
प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति,राज्यपाल ने की नियुक्ति
सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम,सोमवार को अधिक भीड़
काशी में गंगा का रौद्र रूप,डूबे 84 घाट,मणिकर्णिका की छत और हरिश्चंद्र की गलियों में हो रहा शवदाह
प्रयागराज से मुंबई के बीच दौड़ेगी देश की सबसे तेज अमृत भारत एक्सप्रेस,पहली यात्रा के लिए हो गई हाउसफुल
लादेन-बगदादी को खोजने वाली नस्ल के कुत्ते यूपी पुलिस में,बेड़े में जुड़े टकर और बेन
उद्घाटन के 3 महीने बाद ही धंसा गंगा एक्सप्रेसवे,10 मीटर गहरा गड्ढा,मचा यूपीडा में हड़कंप
गजब:क़ातिल पत्नियां मेरठ जेल में सुन रहीं हैं ये गाने,कैदी आशिक भी कर रहे फरमाइशें
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved