रामचेत मोची का हुआ निधन,राहुल गांधी ने की थी मदद,बेटे ने फोन पर की बात,दिलाया मदद का भरोसा
धनंजय सिंह | 11 Nov 2025
सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गांव मोची रामचेत का लंबी बीमारी के बाद आज मंगलवार सुबह निधन हो गया।रामचेत काफी समय से कैंसर और टीबी की बीमारी से जूझ रहे थे।रामचेत गंभीर आर्थिक स्थिति से लड़ते-लड़ते आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।रामचेत के निधन की खबर से ढेसरुआ गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
बीते साल 26 जुलाई को राहुल गांधी सुल्तानपुर दिवानी न्यायालय में मानहानि के एक मामले में पेश होने के बाद लखनऊ लौटते समय विधायक नगर स्थित रामचेत की गुमटी पर रुके थे और बातचीत के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति देख मदद का आश्वासन दिया था।राहुल गांधी की पहल से रामचेत को जूते-चप्पल सिलाई के लिए अत्याधुनिक मशीन व कच्चा माल मुहैया कराया गया,जिससे उनका व्यवसाय कुछ समय के लिए पटरी पर लौटने लगा था,लेकिन फिर किस्मत ने साथ नहीं दिया। बीमारी ने रामचेत की हालत बिगाड़ी और उनका निधन हो गया।
गांव के लोगों ने रामचेत के बारे में बताया कि वो मेहनती और स्वाभिमानी थे,उन्होंने गरीबी में हार नहीं मानी थी। बेटे राघवराम ने बताया कि उनका निधन मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे हुई।
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बेटे राघवराम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फोन कर पिता रामचेत के निधन की जानकारी दी। राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ता आपके साथ हैं।
14 दिसंबर को यूपी भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष,चुनाव कार्यक्रम जारी,कल दोपहर होगा नामांकन
काशी को मिली देश की पहली हाइड्रोजन जलयान की सौगात,केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गजब:शादी के सातवें दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कांड,किराए की निकली सास
बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद उड़ी टीन, भीषण आग लगने से मच गया हड़कंप
400 घुसपैठियों का जालसाजों ने बसा दिया परिवार, एनआईए के हस्तक्षेप से खुली फर्जीवाड़े की पोल
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:दो कारों में हुई टक्कर,आग लगने से पांच की मौत
एसआईआर फाॅर्म भरने वाले इन मतदाताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें, 9.24 लाख लोगों को भेजा जाएगा नोटिस
यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए किस तरह के नेता की हो रही है खोज,पूरी करनी होगी ये शर्त
इंडिगो ने वाराणसी से कैंसिल की छह फ्लाइ,लेटलतीफी भी जारी,किराया भी बढ़ा
पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण,7 हजार से अधिक लोग रहेंगे मौजूद
राम मंदिर ध्वजारोहण:हनुमानगढ़ी दर्शन करने नहीं जाएंगे पीएम मोदी,कार्यक्रम में किया गया ये आंशिक बदलाव
मोदी पीएम न होते तो न बनता ऐसा राम मंदिर:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
राजा भइया के अस्तबल में पहुंचा नया ट्रोजन,तिलक लगाकर उतारी आरती
सीएम योगी ने जनता दर्शन के बाद अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश,बोले-आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved