दिल्ली धमाके से यूपी में हाई अलर्ट,एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया,मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश
धनंजय सिंह | 11 Nov 2025
लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है।तीनों से गुप्त जगह पर रखा गया और पूछताछ की जा रही है। वहीं दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की।
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डाॅक्टर परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू कश्मीर पुलिस,एटीएस और लखनऊ पुलिस ने दबिश दी,लेकिन परवेज नहीं मिला।टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं।अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है,जिस घर में छानबीन की गई है वो डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली धमाके के बाद ही यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों,जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बता दें कि लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।साथ ही रेलवे स्टेशन,बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई।अधिकारियों ने लोगों से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में विराजते हैं लालबागचा राजा,10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम,आइए जानें धार्मिक मान्यता
यूपी के ये पांच सबसे अमीर जिले, नंबर 1 पर नोएडा,बाकी चार कौन
अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनाएंगे 15 करोड़ की जमीन पर धर्मशाला,पिता को समर्पित
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर निकलेगा 500 गाड़ियों का काफिला,काशी से होगी शुरुआत
गंगा में 133 किमी का बनेगा जल हाईवे,2.20 मीटर होगी गहराई,तलहटी से हटेगी कठोर परत,आएंगे-जाएंगे बड़े जहाज
कानपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा,12 गांवों में घुसा पानी
भाजपा का धार्मिक मान्यता से बदला प्लान,अब काशी नहीं संगम नगरी से गंगाजल लेकर भाजपाई जाएंगे गुजरात
सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम
बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर सरयू का जलस्तर,60 गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित
नेपाल त्रासदी के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले फंसे हजारों वाहन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बनेगा खास संयोग,जानें कब करें पूजा
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो,बेस्ट टेस्ट पायलट राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जितेंद्र मिश्र
काशी के मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र,नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण
वाराणसी की पहाड़िया मंडी में हरी मटर की दस्तक,जानिए क्या है भाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved