लखीमपुर में गुजरात एटीएस संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों से की पूछताछ,घर में ली तलाशी
धनंजय सिंह | 15 Nov 2025
लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही के सुहेल खां को आठ नवंबर को गुजरात एटीएस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।गुजरात एटीएस की टीम ने सिंगाही के वार्ड नंबर एक में सुहेल के घर पहुंची और अंदर जाकर लगभग एक घंटे तक उसके परिजनों से पूछताछ की। घर में तलाशी ली।
सूत्रों के मुताबिक गुजरात एटीएस के अधिकारियों ने घर की महिलाओं से अलग कमरे में बातचीत की और सुहेल की गतिविधियों,उसकी पढ़ाई,संपर्कों और पिछले कुछ महीनों के व्यवहार से जुड़ी जानकारी जुटाई।अधिकारियों ने घर में मौजूद कुछ दस्तावेजों व मोबाइल फोन की भी जांच की है।
गुजरात एटीएस की मौजूदगी की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने किसी को भी पास नहीं आने दिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे समय गुजरात एटीएस टीम का सहयोग करती रही।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुजरात एटीएस ने परिजनों से कुछ जरूरी जानकारी इकट्ठा की है। जांच एजेंसियां अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा पूछताछ हो सकती है। एटीएस टीम के लौटने तक कस्बे में माहौल तनावपूर्ण,लेकिन नियंत्रित रहा। स्थानीय लोगों में सुहेल की गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
सिंगाही के वार्ड नंबर एक के रहने वाले ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल खां तीन साल पहले हाफिज की पढ़ाई करने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। सुहेल 15 दिन पहले गुजरात गया था।गुजरात एटीएस ने सुहेल को गिरफ्तार किया था। सुहेल पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों मामले की जांच कर रही हैं।
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
प्रियंका दो साल तक रही मुर्दा,माता-पिता ने झेला हत्या का कलंक,OTP ने खोला राज तो मचा हड़कंप
आखिरी सांस तक सपा के सिपाही रहे राधेश्याम यादव,मरने से पहले कपड़े पर लिख दी थी अपनी आखिरी सियासी वसीयत
मेरी पत्नी पत्थर की हो गई,पति के इस दावे से मचा गया हड़कंप,उमड़ा जनसैलाब
गजब:देवरिया में 85 लाख का मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा,पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत,हिरासत में विक्रेता
मर गई मां की ममता,95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा
चार मंजिला अखंड ज्योति,दो दशक और संगम तट,देवरहा बाबा के शिष्य के पंडाल की अनोखी कहानी
माघ मेले में लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहे हठयोगी शंकर पुरी,बैठते ही नहीं
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला हत्याकांड,इन महिलाओं ने प्रेमियों के साथ की पतियों की हत्याएं
गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved