सीएम योगी ने जनता दर्शन के बाद अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश,बोले-आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है
धनंजय सिंह | 24 Nov 2025
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सोमवार को जनता दर्शन का आयोजन हुआ।जनता दर्शन में प्रदेश भर से 52 से अधिक फरियादी पहुंचे थे।सीएम हर फरियादी के पास स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दर्शन के दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द समाधान करायें।आमजन की सेवा और सुरक्षा ही सरकार का संकल्प है।सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए खड़ी है। सीएम ने कहा कि सरकार के स्तर पर प्रदेशवासियों की हर उचित परेशानी का निरंतर निदान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाता रहेगा।
सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की शिकायतें सुनकर जनपद में ही उनका निस्तारण कराएं। सीएम ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपदों में सभी विभागों के द्वारा पीड़ितों की शिकायतें सुनकर निर्धारित समयावधि में समाधान कराया जाए।सीएम ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी।
जनता दर्शन के दौरान आर्थिक सहायता,अवैध कब्जे,बिजली, शिक्षा,पुलिस आदि से जुड़ी शिकायतों से सीएम योगी को अवगत कराया गया।इस पर सीएम ने सभी जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह जनपद स्तर पर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निराकरण कराएं। बता दें कि जनता दर्शन में गोरखपुर,शामली,झांसी, कन्नौज आदि जिलों से पीड़ित पहुंचे थे।सभी ने अपनी समस्याओं से सीएम योगी को अवगत कराया,जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति,राज्यपाल ने की नियुक्ति
सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम,सोमवार को अधिक भीड़
काशी में गंगा का रौद्र रूप,डूबे 84 घाट,मणिकर्णिका की छत और हरिश्चंद्र की गलियों में हो रहा शवदाह
प्रयागराज से मुंबई के बीच दौड़ेगी देश की सबसे तेज अमृत भारत एक्सप्रेस,पहली यात्रा के लिए हो गई हाउसफुल
लादेन-बगदादी को खोजने वाली नस्ल के कुत्ते यूपी पुलिस में,बेड़े में जुड़े टकर और बेन
उद्घाटन के 3 महीने बाद ही धंसा गंगा एक्सप्रेसवे,10 मीटर गहरा गड्ढा,मचा यूपीडा में हड़कंप
गजब:क़ातिल पत्नियां मेरठ जेल में सुन रहीं हैं ये गाने,कैदी आशिक भी कर रहे फरमाइशें
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved