पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण,7 हजार से अधिक लोग रहेंगे मौजूद


पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण,7 हजार से अधिक लोग रहेंगे मौजूद

धनंजय सिंह | 24 Nov 2025

 

अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।राम नगरी दुल्हन की तरह सजकर तैयार है।कल मंगलवार को सात ध्वज फहराए जाएंगे।राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे और राम मंदिर के परकोटा के छह मंदिरों में भी ध्वज फहराए जाएंगे।इन मंदिरों में समारोह में मौजूद अन्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। ये सभी ध्वज अहमदाबाद में तैयार किये गए हैं।

क्या हैं ध्वज की खूबियां

राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का है,इसकी लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट है। ध्वज में सूर्यदेव,कोविदार वृक्ष और ओम के चिन्ह बने है,ये ध्वज जमीन से 191 फीट ऊंचाई तक ले जाया जाएगा। राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है,उसके ऊपर ध्वज दंड है, जिसपर ध्वज लहराया जाएगा।ध्वज को रस्सिस्यो के सहारे जमीन से 191 फीट ऊपर ले जाया जाएगा।रस्सी का वजन बहुत ज़्यादा है,इसलिए रस्सियों को मशीन से जोड़ा गया है। वैसे ध्वजारोहण के लिए बटन की भी व्यवस्था की गई है। ध्वजारोहण के लिए सेना की भी मदद ली गई है।

पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

राम मंदिर में ध्वजारोहण के पहले पूजा अर्चना चल रही है। कल मंगलवार को को विवाह पंचमी भी है और अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे।ध्वज चढ़ते ही दस सेकेंड तक शंख ध्वनि बजेगी,पुष्प वर्षा होगी।इस मौके पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,संघ प्रमुख मोहन भागवत,राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और साढ़े सात हजार अतिथि राम मंदिर में इस पल के साक्षी बनेंगे।

राम मंदिर के शिखर के साथ परकोटा में बने 6 मंदिरों में भी होगा ध्वजारोहण 

राम मंदिर के शिखर के साथ मंगलवार को परकोटा में बने छह मंदिरों में भी ध्वजारोहण होगा।परकोटा में बने यह छह मन्दिर भगवान शिव,भगवान गणेश,सूर्यदेवता,हनुमान जी,मां भगवती और माता अन्नपूर्णा।इन मंदिरों में ध्वजदंड और कलश स्थापित हो चुके हैं। 

राम मंदिर परिसर में भव्य अनुष्ठान जारी

राम मंदिर परिसर में 20 नवंबर से भव्य अनुष्ठान जारी है। वैदिक आचार्यों के द्वारा दिव्य अनुष्ठान किया जा रहा है। आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है।ध्वजारोहण महोत्सव को लेकर राम नगरी को त्रेता युग की अयोध्या की तरह सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइट से राम नगरी को रौशन किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

कल मंगलवार को राम नगरी अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी राम नगरी को अभेद्य किले में बदल दिया गया है।एसपीजी, एन‌एसजी, सीआरपीएफ,आईबी और यूपी पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।राम नगरी में 15 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।साथ ही कार्यक्रम स्थल को यलो जोन बनाया गया है,जहां 450 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved