दिल्ली की हवा हो रही साफ,एक दिन में 23 अंक नीचे गिरा एक्यूआई,जानें कब तक रहेगी यह राहत,एनसीआर का कितना है एक्यूआई


दिल्ली की हवा हो रही साफ,एक दिन में 23 अंक नीचे गिरा एक्यूआई,जानें कब तक रहेगी यह राहत,एनसीआर का कितना है एक्यूआई

मनोज बिसारिया | 10 Dec 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होना शुरू हो गया है।प्रदूषित हवा में लगातार सुधार हो रहा है।बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई।वहीं आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी नजर आई,जिससे दृश्यता भी कम रही।लोग मास्क पहने नजर आए।साथ ही सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 दर्ज किया गया।यह हवा की खराब श्रेणी है।इसमें मंगलवार की तुलना में 23 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 

एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही।यहां एक्यूआई 276 दर्ज किया गया,यह खराब श्रेणी है। वहीं गाजियाबाद में 262, नोएडा में 256 और ग्रेटर नोएडा में 224 एक्यूआई दर्ज किया गया।फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही।यहां सूचकांक 195 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार वाहन से होने वाला प्रदूषण की हिस्सेदारी 17.18 फीसदी रही। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.50, आवासीय इलाकों से 4.19 और निर्माण गतिविधियों से 2.36 फीसदी की भागीदारी रही। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली।वहीं अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1100 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 6500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।दूसरी ओर दोपहर दो बजे हवा में पीएम 10 की मात्रा 220 और पीएम 2.5 की मात्रा 112.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। 

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच में हवा बेहद खराब श्रेणी में ही पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।साथ ही लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved