बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद उड़ी टीन, भीषण आग लगने से मच गया हड़कंप
धनंजय सिंह | 11 Dec 2025
बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के आकू गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद धमाका होने लगा, धमाके से फैक्ट्री की टीन भी उड़ गई।पटाखों में धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। बता दें कि फैक्ट्री में एक बार पहले भी इसी तरह की आग लग चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे आकु गांव के पास नहर किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ।धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसमान में धुंआ ही धुंआ दिखने लगा।किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भारी संख्या में आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।धमाका से टीन की चादर भी उड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
मौके पर फायरबिग्रेड की टीम से पहले ही लोगों ने पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल सकी। लगभग 9 के बाद भी धमाका होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से शांत किया।
बताया जा रहा है कि 6 माह के भीतर इस फैक्ट्री में यह दूसरी बार आग लगने से धमाका हुआ है।खबर लिखे जाने तक किसी के झुलसने और जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति,राज्यपाल ने की नियुक्ति
सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम,सोमवार को अधिक भीड़
काशी में गंगा का रौद्र रूप,डूबे 84 घाट,मणिकर्णिका की छत और हरिश्चंद्र की गलियों में हो रहा शवदाह
प्रयागराज से मुंबई के बीच दौड़ेगी देश की सबसे तेज अमृत भारत एक्सप्रेस,पहली यात्रा के लिए हो गई हाउसफुल
लादेन-बगदादी को खोजने वाली नस्ल के कुत्ते यूपी पुलिस में,बेड़े में जुड़े टकर और बेन
उद्घाटन के 3 महीने बाद ही धंसा गंगा एक्सप्रेसवे,10 मीटर गहरा गड्ढा,मचा यूपीडा में हड़कंप
गजब:क़ातिल पत्नियां मेरठ जेल में सुन रहीं हैं ये गाने,कैदी आशिक भी कर रहे फरमाइशें
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved