दिल्ली में दम घोंट रही हवा,तीन दिन से हालत खराब,12 इलाकों में खतरनाक एक्यूआई


दिल्ली में दम घोंट रही हवा,तीन दिन से हालत खराब,12 इलाकों में खतरनाक एक्यूआई

मनोज बिसारिया | 16 Dec 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कई इलाकों में जहरीली धुंध देखने को मिली है।पिछले तीन दिनों से दिल्ली का एक्यूआई लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज वजीरपुर में एक्यूआई 434 दर्ज किया गया है।इसके अलावा आईटीओ क्षेत्र में एक्यूआई 401 दर्ज किया गया,जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।सराय काले खां क्षेत्र में जहरीली धुंध छाई रही। यहां एक्यूआई 359 दर्ज किया गया है,जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी का असर उड़ानों पर भी पड़ा है।दिल्ली एयरपोर्ट पर 49 उड़ानों का प्रस्थान और 77 उड़ानों का आगमन रद्द कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह 6 बजे तक आनंद विहार में एक्यूआई 415,अशोक विहार में 417, बवाना में 399, बुराड़ी में 377 दर्ज किया गया।चांदनी चौक का एक्यूआई 388 रहा,द्वारका में 393 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। लोदी रोड पर एक्यूआई 343 और मंदिर मार्ग पर 350 दर्ज किया गया।नजफगढ़ में 349, नरेला में 387 और नेहरू नगर में एक्यूआई सबसे अधिक 420 दर्ज हुआ।ओखला में 400, पंजाबी बाग में 412, आरकेपुरम में 399 और वजीरपुर में एक्यूआई 434 दर्ज किया गया।

दिल्ली का औसत एक्यूआई 378 रहा,जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है।सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वजीरपुर, जहांगीरपुरी,मुंडका,नेहरू नगर (लाजपत),सीरी फोर्ट, आईटीओ क्षेत्र,आनंद विहार और पंजाबी बाग शामिल हैं।यहां एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved