जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर से जेल में मिलने पहुंचे अजय राय बोले-कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई


जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर से जेल में मिलने पहुंचे अजय राय बोले-कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई

धनंजय सिंह | 18 Dec 2025

 

देवरिया।यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को देवरिया जिला कारागार में जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की।मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अजय राय ने अमिताभ ठाकुर को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।अजय राय ने कहा कि जानबूझकर गलत तरीके से प्रदेश सरकार अमिताभ ठाकुर को फंसा रही है।अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अमिताभ ठाकुर के साथ खड़ी है। उनके लिए लड़ाई लड़ेगी।

बता दें कि लखनऊ निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था।प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी और पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। 10 दिसंबर को दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर जंक्शन से ट्रेन से पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।तभी से अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल में बंद हैं। 

आधे घंटे तक हुई मुलाकात 

गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए जेल के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। लगभग 12 बजे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय देवरिया जेल पहुंचे।अजय राय ने जेल के अंदर अमिताभ ठाकुर से लगभग आधे घंटे तक मुलाकात की।इसके बाद बाहर निकल कर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अमिताभ ठाकुर को गलत तरीके से पुराने मामलों में फंसा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ाई लड़ेगी। बता दें कि इससे पहले अमिताभ ठाकुर भी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं। कोर्ट जाते समय अमिताभ ने पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाया था।

अमिताभ पेशी के लिए वाराणसी रवाना किए गए

देवरिया जेल से अमिताभ ठाकुर को पेशी पर वाराणसी रवाना किया गया।चौक थाने में हियुवा नेता एवं वीडीए के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने केस दर्ज कराया है। कफ सिरप की तस्करी मामले में फेक वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।अमिताभ आज केंद्रीय कारागार वाराणसी में रखे जाएंगे। शुक्रवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किए जाएंगे फिर देवरिया जेल ले जाया जाएगा।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved