कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी भाजपा,नड्डा-योगी और पंकज की मौजूदगी में हुआ मंथन


कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी भाजपा,नड्डा-योगी और पंकज की मौजूदगी में हुआ मंथन

धनंजय सिंह | 20 Dec 2025

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी कील कांटे दुरुस्त करने में जुट गई है।इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर शनिवार को बड़ी बैठक हुई। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

जल्द ही यूपी भाजपा के संगठन में कई बड़े बदलाव हो सकता हैं।सभी विभागों और प्रकोष्ठों में परिवर्तन संभव है।मोर्चों में भी बदलाव हो सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन के कील कांटों को दूर करेगी और अपने समीकरण दुरुस्त करेगी।नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 2027 के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं।बताते चलें कि पिछले तीन-चार सालों से यूपी में भाजपा संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आने के बाद संगठन के विभिन्न स्तरों पर परिवर्तन होना तय माना जा रहा है।अगले एक से दो महीने में ये दिखने लगेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाजपा की कई अन्य बैठकों में भी मौजूद रहेंगे।इस दौरान वर्कशाप भी हो सकती है।संगठन में होने वाले बदलाव में कई पुराने पदाधिकारियों के साथ कुछ नए लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।वहीं ऐसे पदाधिकारियों को भी बदला जा सकता है,जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है या फिर जिनके खिलाफ शिकायतें हैं।

बता दें कि यूपी भाजपा के न‌ए अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का स्वागत किया। भाजपा कार्यलय पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी एयरपोर्ट से कार्यालय तक जोरदार स्वागत हुआ।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved