कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी भाजपा,नड्डा-योगी और पंकज की मौजूदगी में हुआ मंथन
धनंजय सिंह | 20 Dec 2025
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी कील कांटे दुरुस्त करने में जुट गई है।इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर शनिवार को बड़ी बैठक हुई। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
जल्द ही यूपी भाजपा के संगठन में कई बड़े बदलाव हो सकता हैं।सभी विभागों और प्रकोष्ठों में परिवर्तन संभव है।मोर्चों में भी बदलाव हो सकता है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन के कील कांटों को दूर करेगी और अपने समीकरण दुरुस्त करेगी।नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 2027 के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं।बताते चलें कि पिछले तीन-चार सालों से यूपी में भाजपा संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आने के बाद संगठन के विभिन्न स्तरों पर परिवर्तन होना तय माना जा रहा है।अगले एक से दो महीने में ये दिखने लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाजपा की कई अन्य बैठकों में भी मौजूद रहेंगे।इस दौरान वर्कशाप भी हो सकती है।संगठन में होने वाले बदलाव में कई पुराने पदाधिकारियों के साथ कुछ नए लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।वहीं ऐसे पदाधिकारियों को भी बदला जा सकता है,जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है या फिर जिनके खिलाफ शिकायतें हैं।
बता दें कि यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का स्वागत किया। भाजपा कार्यलय पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी एयरपोर्ट से कार्यालय तक जोरदार स्वागत हुआ।
कोडिन कफ सिरप में बहुत महत्वपूर्ण बात है,जो सरकार छिपा रही है:अखिलेश यादव
भगवान राम पर दिए गए टीएमसी विधायक के बयान पर भड़के बृजभूषण,कहा- मुस्लिम भी राम की ही संतान
माघ मेले में आने वाले करोड़ों की भीड़ के प्रबंधन को लेकर रेलवे का प्लान-2026,सर्वश्रेष्ठ इंजन और होंगे अनुभवी लोको पायलट
किसी के कटे हाथ,किसी की मिली खोपड़ी,यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 19 की मौत,बोन मैरो और दांतों के पल्प से होगी पहचान
सपा मुखिया अखिलेश ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला,कहा-सात बार के सांसद को प्रदेश,पांच बार के विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष
जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर से जेल में मिलने पहुंचे अजय राय बोले-कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई
मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन,महात्मा गांधी,शिवाजी महाराज और सरदार पटेल की बनाई थी मूर्ति
लखनऊ में टी-20 मैच रद्द होने के बाद प्रदूषण को लेकर सियायत गरमाई,अखिलेश यादव के आरोपों पर योगी सरकार ने जारी किया एक्यूआई का डेटा
ऐसे होती है मां,बच्चों को बचाकर खुद आग में समा गई,डीएनए से होगी शव की पहचान, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे की दर्दनाक कहानी
यमुना एक्सप्रेसवे हादसे से सबक:यूपी में एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट,इससे ज्यादा रफ्तार से दौड़ाई गाड़ी तो कटेगा भारी चालान
सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे बड़ा तोहफा,गोरखनाथ ओवरब्रिज का करेंगे लोकार्पण
पीएसी स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी,यूपी के आत्मविश्वास का कारण कानून का राज,प्रदेश की छवि बदली
ट्रैफिक टीएसआई ने यातायात नियमों के बहाने दी इस्लामिक शिक्षा,बजरंग दल की शिकायत पर एसपी ने किया लाइन हाजिर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved