दिल्ली में 2 दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी,ठिठुराने वाली पड़ेगी ठंड, जानें 30 दिसंबर तक का हाल


दिल्ली में 2 दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी,ठिठुराने वाली पड़ेगी ठंड, जानें 30 दिसंबर तक का हाल

मनोज बिसारिया | 25 Dec 2025

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेना वाला है और कोहरे का कहर फिर से शुरू होगा।मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में ठिठुरन भी बढ़ने का अनुमान है।दिल्ली में बुधवार को चटख धूप निकली,इससे लोगों को काफी राहत मिली।दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में हवा के रुख में तेजी भी देखी गई।इससे प्रदूषण में भी कमी का अनुमान है।

बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कोहरा एकबार फिर कहर बरपाएगा।

शुक्रवार को कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम कुछ बेहतर रहेगा। इस दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिखेगा।मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा।

27 दिसंबर को भी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है।मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

बादल भी दिखेंगे

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को भी दिल्ली में आंशिक रूप से छिटपुट बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।इस दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।मौसम विभाग ने तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

एनसीआर में रहेगा दिल्ली जैसा मौसम

कुल मिलाकर मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यही नहीं 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। एनसीआर के इलाकों में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहने का अनुमान है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved