पीएम मोदी के जाते ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गमला चोरी करने की मच गई होड़,गाड़ियों में भरकर ले गए लोग
धनंजय सिंह | 26 Dec 2025
लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद तहजीब का शहर लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है।गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था।कार्यक्रम के लिए प्रेरणा स्थल और उसके आसपास हजारों की संख्या में फूल और गमले रास्ते की सजावट के लिए रखे गए थे।पीएम के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही कुछ लोगों ने वहां से गमले चुरा लिए।वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यह घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।
टोकने पर भी मुस्कुराते रहे लोग
देखते ही देखते गमला चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में बड़ी संख्या में लोग राष्ट्र प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर से गमले चुराते नजर आए।कई लोग इन गमलों को अपने दोपहिया वाहनों और कार में रखकर ले जाते हुए दिखे। इतना ही नहीं चोरी करते समय जब एक युवक ने टोका तो इस पर भी लोग मुस्कुराते दिखे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से जाते ही बदल गया माहौल
बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के लिए लखनऊ पहुंचे थे।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तहजीब का शहर लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया था।राष्ट्र प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर में सजावट के लिए हजारों गमले लगाए गए थे,ताकि शहर सुंदर और स्वच्छ नजर आए,लेकिन कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।फूलों के गमलों को लोग अपनी कार में रखकर चलते बने।यह सब कुछ खुलेआम हुआ। गमलों की चोरी करते समय लोग हंस भी रहे थे,मानो यह कोई सामान्य बात हो।इस हरकत ने पूरे शहर की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा के रहे हैं।लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है,लेकिन कुछ लोग अपनी छोटी सोच के चलते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा देते हैं।
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
दूल्हे ने किया ऐसा डांस,दुल्हन ने उतार फेंकी जयमाला,तोड़ दी शादी,बिना दुल्हन लौटी बारात
एक फूल दो माली:एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह,जानें कौन बना शौहर
प्रयागराज में गैस संकट के बीच जलेबी वाले का देसी जुगाड़,जल रहा पुराने मोबाइल से चूल्हा
झांसी में होती है अनोखी होली,महिलाओं की लट्ठ,पुरुषों की ढाल,600 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन,महाभारत काल से जुड़ी है पूरी कहानी
इस मंदिर में झूठी कसम खाते ही चली गई आंखों की रोशनी,मान्यता सुनकर रह जाएंगे हैरान
गजब:दामाद के साथ भागी सास के पति ने की दूसरी शादी, नई पत्नी की सामने आई तस्वीर,साथ में दिखी बेटी
किन्नर दूल्हा,7 फेरे,मांग में सिंदूर,23 हजार रुपये की सेटिंग देखकर ठनक गया दुल्हन का माथा,खुल गया सारा राज
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved