गमला चोरों की ओछी हरकत ने किया शर्मशार:एक्शन में आया एलडीए,पुलिस को लिखा पत्र,वायरल वीडियो से पहचान कर की एक्शन की मांग
धनंजय सिंह | 26 Dec 2025
लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद सूबे की राजधानी लखनऊ में एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है।गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था।कार्यक्रम के लिए प्रेरणा स्थल और उसके आसपास हजारों की संख्या में फूल और गमले रास्ते की सजावट के लिए रखे गए थे।पीएम के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही कुछ लोग वहां से गमले ही चुरा ले गए।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने इस हरकत की कड़े शब्दों में आलोचना की।अब इसको लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) भी एक्शन में आ गया है।एलडीए ने इस चोरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।
बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के लिए लखनऊ पहुंचे थे।पीएम मोदी ने गोमती नदी के किनारे बसंत कुंज योजना में निर्मित'राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया था।राष्ट्र प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर में सजावट के लिए फूलों वाले छोटे-बड़े हजारों गमले लगाए गए थे,लेकिन जब कार्यक्रम समाप्त हुआ तो भीड़ इन गमलों पर टूट पड़ी और एक-एक कर गमले चोरी करके ले जाने लगी।कोई बाइक से गमले चोरी कर ले जा रहा था, तो कोई कार में भरकर ले जा रहा था।कुछ तो पैदल ही गमला चुरा कर ले गए।इसमें महिला-पुरुष सब शामिल थे।कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,जिसके बाद मामला लखनऊ विकास प्राधिकरण के संज्ञान में आया।अब एलडीए ने डीसीपी पश्चिमी को संबोधित करते हुए एक पत्र भेजा है।पत्र में एलडीए ने कहा है कि गमला चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जाए।सीसीटीवी फुटेज/वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ियों के नंबरों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए।इतना ही नहीं पहचाने जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।फिलहाल एलडीए ने बचे हुए गमले हटवा दिए हैं। पीएम के आगमन पर लखनऊ हराभरा और सुंदर दिखाई दे,लेकिन लखनऊ के जिस सौंदर्य को निखारने में प्रशासन ने खर्चा किया था,उसे चंद घंटों में उजाड़ दिया गया।लोगों की इस ओछी हरकत ने लखनऊ की छवि को धूमिल किया है।
आगरा में दीपावली पर छलके जाम,टूटा शराब की बिक्री का रिकार्ड,एक दिन में आठ करोड़ रुपये की बिकी शराब
28 साल परिवार के साथ रहे बैल की हुई मौत,हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार,तेरहवीं में जुटेंगे 3000 लोग
75 वर्षीय रामसुगर की 30 वर्षीय रानी से सगाई निकली फर्जी,खुला ये राज
सुल्तानपुर में प्राचीन सत्यनाथ मठ के पास 90 डिग्री पर मुड़ती है गोमती नदी,आइए जानें मान्यता
प्रयागराज से कांवड़ लेकर काशी के लिए निकले दिव्यांग कमलेश और दृष्टिहीन राजेश
शादी की मन्नत वाली कांवड़ लेकर निकले प्रेमी-प्रेमिका,आस्था में मोहब्बत का घोल दिया है रंग,111 लीटर गंगाजल की कहानी
गजब:सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका,सहारनपुर के मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की जीवंत मिसाल:मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त के साथ उठाई 251 गंगा जल लीटर की कांवड़
6 पांव वाला रहस्यमयी तख्त,इसे कहते हैं मौत का सिंहासन, आज तक कोई बैठने की नहीं कर पाया हिम्मत
जंगल का गोल्ड है ये सब्जी,कीमत 1000-2000 रुपए किलो, दिन-रात बीनते है तस्कर,हिरण-जंगली सूअर का प्रोटीन फूड
लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात,ई-रिक्शों से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा,दुल्हन खुश,लोग कर रहे तारीफ
यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश
यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान
मेरा पति कहां है,मेरे बच्चे कहां हैं,6 साल की बच्ची को याद आई पुनर्जन्म की कहानी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved