यूपी शीतलहर से कांपी,नए साल पर इस इलाके में बारिश, 59 जिलों के लिए मौसम विभाग जारी किया अलर्ट


यूपी शीतलहर से कांपी,नए साल पर इस इलाके में बारिश, 59 जिलों के लिए मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

धनंजय सिंह | 31 Dec 2025

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में कड़के की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है।बीते 24 घंटों के दौरान 17 जिलों में रात का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। कानपुर में पारा 4.4 डिग्री रहा,जो सबसे सर्द रात रही।मौसम विभाग ने 59 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को यूपी के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा में नमी बढ़ने से तापमान थोड़ा ऊपर उठेगा। साथ ही गलन भरी सर्दी से आंशिक राहत मिलेगी।

अमौसी मौसम मुख्यालय के मुताबिक 

अमौसी मौसम मुख्यालय के मुताबिक पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ गई है,जिससे यूपी के उत्तरी तराई और दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरा छंटने लगा है।तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।

कड़ाके की ठंड 

मौजूदा समय में कड़ाके की ठंड
कानपुर,वाराणसी,गोरखपुर,प्रयागराज,बस्ती,बांदा,हमीरपुर, बरेली,इटावा और आसपास के क्षेत्रों तक सीमित हो गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता कोहरे में कमी लाएगी।इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।तापमान भी तीन से पांच डिग्री ज्यादातर जिलों में बढ़ जाएगा।

कानपुर में कंपा देने वाली रात

मंगलवार रात यूपी का सबसे ठंडा कानपुर शहर रहा,यहां न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।अगर दिन की बात करें तो बरेली में सूरज का दर्शन नहीं हुआ।यहां का अधिकतम तापमान मात्र 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

17 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा तापमान

यूपी के तापमान में आई गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 17 प्रमुख शहरों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे सिमट गया है।कानपुर के बाद फुर्सतगंज 5.2, प्रयागराज 6.4, बाराबंकी 6.6, इटावा 6.6, हरदोई 7.0, वाराणसी 7.0°C, चुर्क 7.0°, झांसी 7.0°, हमीरपुर 7.2°, फतेहपुर 7.2°, सुलतानपुर 7.2°, बुलंदशहर 7.5, अलीगढ़ 7.8, लखीमपुर खीरी 8.0 और अयोध्या में 8.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। लखनऊ में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया।

हिंडन और आगरा में जीरो विजिबिलिटी

कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। बुधवार सुबह हिंडन (आईएएफ), सहारनपुर, आगरा और प्रयागराज आईएएफ में दृश्यता शून्य रही। हमीरपुर में 20 मीटर और झांसी-उरई-वाराणसी में मात्र 50 मीटर की दृश्यता रही। राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 150 मीटर रही।

59 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।गोरखपुर,बस्ती,गोंडा,बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बरेली और शाहजहांपुर समेत 22 जिलों में बहुत घने कोहरे की संभावना है।लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ और नोएडा समेत 37 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर जैसे पूर्वांचल के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

धूप से थोड़ी राहत,लेकिन कोहरे का अलर्ट

मेरठ में मंगलवार को जल्दी धूप निकलने से राहत मिली। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और रात में गिरावट। हवा की गति में मामूली बढ़ोतरी से कोहरा जल्द छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार से गुरुवार तक मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं।

गोरखपुर में कोहरे ने रोकी धूप

गोरखपुर-बस्ती मंडल में मंगलवार को भी ठंड से राहत नहीं मिली।दिनभर हल्के कोहरे ने धूप पर पहरा रखा। बस्ती, संतकबीरनगर आदि आसपास के कुछ जिलों में सूरज की झलक दिखी पर गलन के मुकाबले फीकी रही।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved