न‌ए साल में दिल्ली में नहीं बदला मौसम का तेवर,नहीं मिली प्रदूषण से राहत,आईएमडी ने शीतलहर को लेकर जारी किया ये अलर्ट


न‌ए साल में दिल्ली में नहीं बदला मौसम का तेवर,नहीं मिली प्रदूषण से राहत,आईएमडी ने शीतलहर को लेकर जारी किया ये अलर्ट

मनोज बिसारिया | 03 Jan 2026

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न‌ए साल में मौसम का तेवर नहीं बदला है।प्रदूषण और कोहरे से राहत नहीं मिली है। एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में बना हुआ है।शनिवार को एक्यूआई 228 दर्ज किया गया।सुबह 7 बजे आनंद विहार का एक्यूआई 283,अशोक विहार का 242, चांदनी चौक का 272 एक्यूआई था।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।साथ ही आईएमडी ने कहा कि 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच शहर के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 236 रहा,जबकि गुरुवार को 380 था,जो एक्यूआई में काफी सुधार दिखाता है।

बता दें कि स्टेशन वार डेटा से पता चला कि लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस,रिज में 14 डिग्री सेल्सियस और पालम में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान पालम और लोधी रोड पर 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सीपीसीबी डेटा के अनुसार शनिवार सुबह सात बजे का आनंद विहार- 282,अशोक विहार- 242,बुराड़ी- 203,चांदनी चौक- 272,द्वारका-सेक्टर 8- 266,आईटीओ- 218,जहांगीरपुरी- 309,मुंडका- 288,नरेला- 288,ओखला फेज़- 248,पटपड़गंज- 244,आरके पुरम- 252,रोहिणी- 270 और वजीरपुर का एक्यूआई 271 था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved