दिल्ली ठंड से कांपी,शुक्रवार को सीजन की रही सबसे ठंडी सुबह,राजधानी को कब तक सताएगी ये ठंडी


दिल्ली ठंड से कांपी,शुक्रवार को सीजन की रही सबसे ठंडी सुबह,राजधानी को कब तक सताएगी ये ठंडी

मनोज बिसारिया | 09 Jan 2026

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।शुक्रवार को तो राजधानी ठंड से कांप गई। दिल्ली में 9 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। सुबह के समय कोहरे भी रहा और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई,जिसके कारण लोग और अधिक कांपे।धूप निकलने से दोपहर तक ठंडी के कहर से थोड़ी राहत मिली।दिल्ली के दो इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहने के कारण शीत लहर जैसी स्थिति रही।फिलहाल अभी राजधानी में ठंड का कहर जारी रहेगा।

नहीं हुई शीत लहर की घोषणा

मौसम विभाग ने अभी शीत लहर की घोषणा नहीं की है। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहता है तब शीत लहर की घोषणा की जाती है।शुक्रवार को दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग पर न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय गलन वाली ठंड का अहसास रहा। जबकि अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक रहा। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार की सुबह रही सबसे ठंड

दिल्ली में साल 2026 में आठ जनवरी को अब तक सबसे ठंडी सुबह रही थी जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि पालम में 4.8 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार को पालम में अधिकतम तापमान भी 14.5 डिग्री के साथ कम रहा था। ठंड की शुरूआत से अब तक शुक्रवार की सुबह ही सबसे सर्द रही। साल 2025 में एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, चार और पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली के कई इलाकों में छह डिग्री ने नीचे रहा पारा

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी सर्दी की स्थिति रही। न्यूनतम तापमान छ: डिग्री से नीचे ही रहा। पालम में तापमान 5.0, लोदी रोड में 5.2, रिज में 5.4, व मयूर विहार में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण इन इलाकों में सर्दी का अहसास रहा।

अभी ठंड की बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय अधिक ठंड महसूस की जाएगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है।वहीं दिल्ली में अक्तूबर के बाद अब तक बारिश नहीं हुई है और इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान छ: डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव अगले सप्ताह के बाद देखने को मिल सकता है। वहीं शनिवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में एक जनवरी से नौ जनवरी तक का न्यूनतम तापमान

01 जनवरी 10.6 डिग्री
02 जनवरी 09.1 डिग्री
03 जनवरी 08.1 डिग्री
04 जनवरी 07.4 डिग्री
05 जनवरी 06.6 डिग्री
06 जनवरी 07.6 डिग्री
07 जनवरी 08.6 डिग्री
08 जनवरी 05.8 डिग्री


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved