1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोलने का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया दावा,सौरभ भारद्वाज ने बोला हमला
मनोज बिसारिया | 14 Jan 2026
नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोलने का दावा किया है। सोनिया विहार में सभा को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार बने 1 साल भी नहीं हुआ है,हमने ऐसे 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले हैं।इस बयान पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हमला बोला है।भारद्वाज ने कहा कि अरे भाई माफ करो,थोड़ा रहम करो।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सभा को संबोधित करते हुए रेखा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिना रहे थे। तभी मिश्रा ने आरोग्य मंदिर खोलने का जिक्र किया।मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार बने 1 साल भी नहीं हुआ है,हमने ऐसे 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले हैं। 1 हजार जगहों पर डिस्पेंसरी खोली है।आप खुद सोच सकते हैं कि एक साल में एक हजार का मतलब है कि हर दिन 3-4 नई डिस्पेंसरी खोली जा रही हैं।
मंत्री कपिल मिश्रा का बयान सामने आते ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने हमला बोलना शुरू कर दिया।भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो साझा किया और कहा,भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा आए हैं, ये कह रहे हैं कि हमने दिल्ली के अंदर 1 हजार आरोग्य मंदिर बना डाले हैं।सौरभ ने हाथ जोड़ते हुए तंज भरे लहजे में कहा,अरे भाई,माफ करो,थोड़ा रहम करो,थोड़ा रहम करो अपने बाकी मंत्रियों पर। सारी मीम तुम पर ही बनेगी क्या।
सौरभ भारद्वाज ने कहा,एक मुख्यमंत्री और दिल्ली के मंत्री इतना मटेरियल अगर देंगे तो मीम बनाने वाले परेशान हो जाएंगे,थोड़ा रहम करो,थोड़ा तो झूठ बोलने से पहले सोचो। दिल्ली में विपक्ष है,जो आपके हर झूठ को एक्सपोज करेगी। इसलिए थोड़ा रहम करो।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
एलपीजी गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला,कहा- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved