सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में लगे भूकंप के झटके,जानें कितनी रही तीव्रता
मनोज बिसारिया | 14 Jan 2026
सोनीपत।हरियाणा के सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा के कई जिले भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और ये छोटे झटके धरती के भीतर होने वाली हलचल का संकेत देते हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनीपत जिले में जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई पर था। राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
इससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 21 दिसंबर को आए भूकंप का केंद्र झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर थी।
पिछले कुछ सालों के दौरान हरियाणा के रोहतक,गुरुग्राम, फरीदाबाद,सोनीपत,यमुनानगर और झज्जर जैसे विभिन्न जिलों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा के ये जिले जोन फैक्टर 0.16 में आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे झटके बड़े भूकंप की चेतावनी नहीं होते,लेकिन संकेत देते हैं कि धरती के भीतर हलचल हो रही है।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को मिली बड़ी राहत,सीबीआई की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय
रेखा सरकार का बड़ा तोहफा,अयोध्या,कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें
शुरू हो सकता है 23 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र,शराब घोटाला मामले में तकरार के आसार
ईंधन संकट की अफवाहें निराधार:दिल्ली में पेट्रोल,डीजल, एलपीजी,पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां कहां हैं,सवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
एलपीजी के मुद्दे पर संसद में हंगामा,टीएमसी महिला सांसदों ने बजाई थाली-चम्मच
जमीन से लेकर आसमान तक खतरा,विमानों और जहाजों को रास्ता भटका रही जीपीएस स्पूफिंग,भारत पर गहराया असर
दिल्ली में गर्मी का हाई अलर्ट,55% इलाके भीषण खतरे की चपेट में,सूरज ढलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
युद्ध के बीच ईरान ने कैसे बिछा दी समुद्री माइंस,3 तरीके संभव,बचने का उपाय है,लेकिन होर्मुज में बहुत मुश्किल
इजराइल-ईरान जंग में चारों तरफ लाशें,जानें किस देश में हुईं सबसे अधिक मौतें,अमेरिका का नुकसान बड़ा क्यों
एलपीजी गैस संकट बढ़ने पर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला,कहा- ऐसा लग रहा जैसे ट्रंप के दबाव में काम कर रहे
केजरीवाल-सिसोदिया ने आबकारी नीति केस में जज बदलने की मांग की, HC के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
सबसे बड़े घोटालों में से एक,हमारे पास सबूत,केजरीवाल पर HC में सीबीआई ने क्या-क्या कहा
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी,रिंग रोड के किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved